Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of Nalanda Town Colony of Agra demonstrated

Agra: नहीं हुई जल निकासी... भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन; जानें पूरा मामला

Mon, 11 Mar 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 10:02 AM IST
सार

नालंदा टाउन और उससे जुड़ी कॉलोनियों में समस्याओं के अंबार लगा हुआ है, लेकिन विभागों पर इसका कोई असर नहीं है। इससे आक्रोशित लोगों ने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
People of Nalanda Town Colony of Agra demonstrated
सीवर से निकलता पानी। संवाद

विस्तार

आगरा के नालंदा टाउन कॉलोनी के लोग लंबे समय से सीवरेज और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। किसी विभाग ने सुनवाई नहीं की है। रविवार को कॉलोनीवासियों ने समस्याओं का हल नहीं होने पर भैंस के सामने बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

नालंदा टाउन के निवासियों का कहना है कि आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी जल निकासी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन स्वीकृत कॉलोनियों में सीवरेज की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण सीवर खुले इलाकों में बह रहा हैं। यहां सीवर की समस्या विकराल है। आगरा विकास प्राधिकरण ने इस क्षेत्र की लगभग सभी स्वीकृत कॉलोनियों से बाहरी विकास शुल्क तो वसूल लिया है, लेकिन इस क्षेत्र के लिए सड़कों और जलनिकासी एवं सीवर लाइन के निर्माण के लिए पहल नहीं की है।

विज्ञापन

इस मामले पर एनजीटी ने भी एडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया था, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं पड़ा है। दो दर्जन कॉलोनियों के लोग इस समस्या से रोजाना जूझ रहे हैं। रविवार को सैकड़ों लोगों ने एडीए अधिकारियों के विरुद्ध भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में केके दीक्षित, राजकुमार शर्मा, जेपी चौहान, हितेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, शैलेंद्र उपाध्याय, रविंद्र राघव, विनोद शर्मा, देवेंद्र सिंह, स्वदेश त्यागी, जगदीश तोमर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed