{"_id":"66c4dd35cb8a0252d706f281","slug":"people-got-worried-buses-were-not-found-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-122619-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परेशान हुए लोग, नहीं मिलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परेशान हुए लोग, नहीं मिलीं बसें
Tue, 20 Aug 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन के बाद मंगलवार को भी लोगों को बसों के लिए परेशानी हुई। बस स्टैंड पर बसें नहीं मिलीं। बस आने पर लोग बस में घुसने के लिए मारामारी करते रहे। रोडवेज द्वारा रक्षाबंधन पर दिल्ली मार्ग पर रोस्टर से बसें चलाने और आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा मार्ग पर फेरे बढ़ाने का दावा किया था। त्योहार के बाद मंगलवार को नौकरी पर जाने के लिए लोग सुबह से ही बस स्टैंड पहुंचने लगे। यात्री बसों के इंतजार में इधर उधर भटकते रहे। इटावा, फर्रुखाबाद और आगरा मार्ग पर भी बसों की कमी रही।
बाईपास होकर निकल गईं बसें
बसों की संख्या कम होने से लोगों को परेशानी हुई। दूसरे डिपो की बसें स्टैंड पर जाने की बजाय बाईपास होकर बाहर से ही निकल गईं। नौकरी पर जाने वाले लोगों को ईशन नदी पुल तथा भांवत चौराहे से ही बसों में बैठना पड़ा।
दिल्ली मार्ग पर रोस्टर के हिसाब से बसों का संचालन किया गया है। आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दूसरे डिपो की बसें बाईपास होकर निकलने से यात्रियों को परेशानी हुई है। - संजीव कुमार, एआरएम