फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   peaceful protest against Citizenship Amendment Act in etah

नागरिकता संशोधन कानून: लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जताया विरोध, प्रशासन को दिया ज्ञापन

Sat, 21 Dec 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
peaceful protest against Citizenship Amendment Act in etah
एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देते लोग - फोटो : अमर उजाला
एटा में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अफसरों का कहना है कि जिलेभर में माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। 
विज्ञापन


जुमा की नमाज से पूर्व घंटाघर स्थित जामा मस्जिद, बस अड्डा के पास ईदगाह और नगला पोता स्थित मस्जिद के बाहर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। धर्म स्थलों के अलावा शहर के संवेदनशील मोहल्लों में भी पुलिस गश्त करती रही। 
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क है। शुक्रवार की सुबह से ही जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह शहर भ्रमण पर निकल पड़े। वहीं धर्मगुरुओं ने भी लोगों से शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नमाज के बाद लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नागरिक संशोधन कानून पर विरोध जताते हुए एडीएम प्रशासन केपी सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया। हालांकि इसके बाद कुछ लोगों ने जुलूस निकालने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस अफसरों ने समझाकर शांत कर दिया। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर के लोगों का शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग रहा है। आगे भी अपेक्षा की जाती है कि जिले के लोग भाईचारे के साथ रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से गश्त बढ़ाई गई है। शहर में भारी संख्या में फोर्स तैनात है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed