फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients relatives beat up junior doctors in SN Medical college agra

एसएन मेडिकल कॉलेज: इमरजेंसी में मरीज के परिजनों का हंगामा, जूनियर डॉक्टरों को पीटा

Wed, 21 Jul 2021 01:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Jul 2021 01:19 AM IST
सार

हाईवे पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक को लेकर परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचे थे। यहां उन्होंने इलाज नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
Patients relatives beat up junior doctors in SN Medical college agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में मंगलवार शाम को सड़क हादसे में घायल युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। वह इलाज नहीं होने का आरोप लगा रहे थे। जूनियर डॉक्टरों के रोकने पर उन पर हमला बोल दिया। इससे इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


बाद में जूनियर डॉक्टरों ने दो लोगों को पकड़ लिया जबकि बाइक सवार अन्य हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जूनियर डॉक्टरों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए काम ठप कर दिया। पुलिस अधिकारी पहुंचे और समझाया। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। 
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन 5:30 बजे की है। रुनकता हाईवे पर मथुरा से लौट रहे युवकों की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एमएम गेट निवासी 22 साल के सलमान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी इमरान घायल हो गया। परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया यह आरोप
परिजनों का कहना था कि इलाज में देरी की जा रही थी। शिकायत करने पर भी ध्यान नहीं दिया। नाराजगी जाहिर की। इस पर हंगामा होने लगा। जूनियर डॉक्टरों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हंगामा करने लगे। तीन जूनियर डॉक्टर से मारपीट कर दी। 

जानकारी पर अन्य डॉक्टर आ गए। उन्होंने घायल के साथ आए दो लोगों को पकड़कर पीट दिया। अन्य लोग भाग गए। सूचना पर पुलिस आ गई। इधर आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया। कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉक्टर रिचा जैमन और जूडा के अध्यक्ष सोहन स्वरूप इमरजेंसी पहुंचे। 

जूनियर डॉक्टर ने मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है।  

एसएन मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉक्टर मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि एक मरीज गंभीर हालत में आया था। उसका इलाज किया जा रहा था। मरीज के साथ तीमारदार भी थे। उन्होंने डॉक्टर से अभद्रता की। हमला बोल दिया। पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। 

एक घंटे तक चिकित्सीय कार्य रहा ठप 
जूडा के साथ मारपीट की घटना पर बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर एकजुट हो गए। उन्होंने काम बंद कर दिया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने काम शुरू किया। तकरीबन एक घंटे तक मरीजों का इलाज प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed