फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients of vomiting diarrhea and fever increased in Agra sixteen children were admitted

Agra News: उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज बढ़े, 120 बच्चे जिला अस्पताल तो 50 एसएन मेडिकल कॉलेज लाए गए, 16 भर्ती

Tue, 27 Jun 2023 10:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 10:23 PM IST
सार

आगरा में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। यहां 120 बच्चे जिला अस्पताल तो 50 एसएन मेडिकल कॉलेज लाए गए। इनमें से 16 बच्चे भर्ती किए गए।

विज्ञापन
Patients of vomiting diarrhea and fever increased in Agra sixteen children were admitted
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बदले मौसम की मार बच्चों पर पड़ रही है। इसके चलते उनकी सेहत बिगड़ रही है। उल्टी, दस्त और तेज बुखार उन्हें परेशान कर रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए कुल 120 बच्चे लाए गए। इनमें गंभीर बीमार 16 बच्चों को भर्ती किया गया। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 40 से 50 बच्चे उपचार के लिए लाए गए।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि बदलते मौसम का असर है जो बच्चों को बीमार कर रहा है। बारिश व उमस उनके लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत भर्ती कराया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को बुखार से पीड़ित 20 से 25 व उल्टी-दस्त के शिकार 15-20 बच्चों को उनके परिजन उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की बाल रोग विभाग की ओपीडी पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी: घर में बिछी थीं लाशें, रिश्तेदारों ने पार कर दिए दुल्हन के जेवर; समधी ने मांगे शादी में खर्च पांच लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह से बच्चों में डायरिया के लक्षण देखने को मिल रहे है। साथ ही मौसम बदलने के कारण वायरल बच्चों का अपनी चपेट में ले रहा है। वायरल होने पर मास्क लगा कर रखें जिससे एक से दूसरे को वायरल न हो जाए। वायरल होने पर होम आइसोलेट रहें। इसका असर कम से कम पांच दिन तक रहता है।

यह भी पढ़ेंः- गांव-गांव घूमीं डिंपल यादव: हादसा और हत्या में जान गंवाने वालों के परिजन से मिलीं, हर संभव मदद का दिया भरोसा

बचाव के उपायः- 

  • छोटे बच्चों को दूध कटोरी व चम्मच से पिलाएं।
  • बरसात के मौसम में दूषित पानी पीने से बचें, आरओ का ही पानी पीयें।
  • आरओ का पानी न होने पर पानी को उबाल कर बच्चों को पिलाएं।
  • बच्चों का बाहर की चीजें खाने से परहेज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed