{"_id":"66edb5f0dfd671e11d01fa59","slug":"patients-coming-to-hospital-get-better-treatment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-124298-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अस्पताल आने वाले मरीजों को मिले बेहतर उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अस्पताल आने वाले मरीजों को मिले बेहतर उपचार
Fri, 20 Sep 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह।
- फोटो : जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह।
मैनपुरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रहीं सुविधाओं के बारे में मरीजों एवं उनके तीमारदारों से जानकारी जली। सीएमएस को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले मरीज को बेहतर देखभाल के साथ मिले बेहतर उपचार।
डीएम ने सीएमएस से कहा कि किसी भी मरीज एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम ने जनरल, डेंगू, सर्जिकल, आयुष्मान, इमरजेंसी वार्ड, बालरोग, पोषण पुर्नवास केंद्र, डिजिटल एक्स-रे, वाह्य चिकित्या, सीटी स्कैन कक्ष, अन्य वार्डों, कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीज, तीमारदार किशन गोपाल, रामबेटी, राधा देवी, अलका, वीना से संवाद कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. मदन लाल, अनिल सक्सेना उपस्थित रहे।
वहीं जिलाधिकारी ने शुक्रवार को विकास भवन का भी निरीक्षण किया। यहां विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिले के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से दिया जाए। अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण समय से किया जाए। शासनादेश के तहत सभी अधिकारी समय से अपने कक्ष में बैठकर शासन की मंशा के अनुसार कार्य करें। सीडीओ नेहा बंधु, डीडीओ अजय कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, परियोजना निदेशक सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।