फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Park clinic and diagnostic center will be built for pets in agra

UP: पालतू पशुओं के लिए बनेगा पार्क, क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर; ये होंगी सुविधाएं

Mon, 16 Dec 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 10:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत 3.50 करोड़ रुपये की परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत पालतू पशुओं के लिए पार्क के साथ ही क्लीनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर बनेगा।

 

विज्ञापन
Park clinic and diagnostic center will be built for pets in agra
पेट पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पालतू पशुओं के लिए अब एक पार्क होगा। स्मार्ट पेट क्लीनिक और वेटरनरी डायग्नोस्टिक सेंटर भी बनेगा। नगर निगम की इस योजना को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगर योजना के तहत पार्क, क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में पालतू पशुओं की देखभाल, स्वच्छ व हरित वातावरण के लिए यह पहल नगर निगम की ओर से की गई। इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम को भूमि की तलाश है। जमीन चिह्नित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि स्मार्ट पेट क्लीनिक में पालतू जानवरों के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं होंगी। पशुओं की बीमारियों की जांच वेटरनरी डायग्नोस्टिक सेंटर में होगी। पशु प्रेमी अपने पालतू जानवर को पार्क में घुमा सकेंगे। यह उनके लिए सुरक्षित व स्वच्छ स्थान होगा। इसका उद्देश्य पशुओं और इंसानों के सह अस्तित्व को बेहतर बनाना है। इंसानों के साथ पशुओं के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहेगा डिजिटल रिकॉर्ड
स्मार्ट क्लीनिक में पशुओं के टीकाकरण व उपचार का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि इस पहल से एक तरफ पशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। दूसरी तरफ नागरिकों को भी स्वस्थ माहौल मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed