फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panther Panic in villages on rugged banks of Chambal hunting of milch animals Villagers imprisoned in homes

तेंदुए का आतंक: चंबल के बीहड़ किनारे गांवों में दहशत, दुधारू पशुओं का कर रहा शिकार; घरों में कैद ग्रामीण

Sat, 26 Aug 2023 06:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 06:00 PM IST
सार

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने बीहड़ में कांबिंग की, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सका है। दहशत का आलम इस कदर है ग्रामीणों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। 

 

विज्ञापन
panther Panic in villages on rugged banks of Chambal hunting of milch animals Villagers imprisoned in homes
तेंदुए का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी के बीहड़ में खूंखार जंगली जानवर तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक सप्ताह भर में तेंदुआ दो दर्जन पशुओं पर हमला कर अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों ने रात के समय खेतों पर जाना बंद कर दिया है। रात के समय जागकर गांव में ग्रामीण पहरा लगा रहे हैं। पलोखरा गांव में जानवरों पर हमले को लेकर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया है। जिसके लिए दिनभर वनकर्मियों द्वारा बीहड़ में खोजबीन चलती रही। 

विज्ञापन



चंबल के बीहड़ किनारे बसे गांव पलोखरा में रात के समय तेंदुआ गांव में घुस आया और गांव के किसान कमरुद्दीन के पशुओं के बाड़े पर हमला बोल दिया। तीन बकरियां को अपना शिकार बना लिया। उनके शरीर को क्षत विक्षित कर दिया। पशुओं की आवाज सुनकर किसान और ग्रामीण जाग गए। टोर्च की रोशनी में खूंखार जानवर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एकत्रित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को खदेड़ दिया। दहशत में आए ग्रामीणों ने तत्काल सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर चंबल सेंचुरी रेंजर बाह उदय प्रताप सिंह, वनकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ रात में ही गांव पहुंचे।  मौके पर जानकारी लेकर ग्रामीणों से हाल-चाल जाना साथ ही टोर्च की रोशनी में खेतों और बीहड़ में कांबिंग की गई। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा जाल मंगाया गया और उसे लगाया गया, मगर कोई सफलता रात के समय हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों के अनुसार उनके गांव सहित आसपास के गांव में दो दर्जन से अधिक पशुओं पर तेंदुआ जानवर हमला कर चुके हैं। जिसके चलते उन्होंने रात के समय खेतों पर जाना भी बंद कर दिया है। साथ ही अपने पशुओं की रखवाली के लिए रात के समय जाकर पहरा दे रहे हैं।

पडुआपुरा आश्रम पर गाय पर तेंदुए का हमला,बचाया

 चंबल के बीहड़ किनारे बसे गांव में तेंदुए का हमला पशुओं पर जारी है, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं पडुआपुरा गांव बीहड़ में मोनी बाबा आश्रम पर बंधी गायों पर शुक्रवार की रात को तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक गाय घायल हो गई। लाठी डंडे कुल्हाड़ी लेकर वहां मौजूद संतों ने किसी तरह गायों को बचाने के लिए तेंदुआ को भगाया। घायल गाय का इलाज कराया है। तेंदुआ जानवर के हमले से आश्रम पर रहने वाले संतों में भी दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed