{"_id":"62154213091c9b7f3c2faba6","slug":"panic-due-to-the-knock-of-two-women-gang-in-the-rugged-of-chambal-agra-news-agr5251421193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल के बीहड़ में दो महिलाओं वाले गैंग की दस्तक से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल के बीहड़ में दो महिलाओं वाले गैंग की दस्तक से दहशत
विज्ञापन
बाह (आगरा)। खेड़ा राठौर और बासौनी से जुड़ी मध्यप्रदेश की अटेर सीमा के चंबल के बीहड़ में 11 सदस्यीय गिरोह की सक्रियता से दहशत है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। रविवार को अटेर और सुरपुरा थाने की सीमा के शुक्लपुरा गांव के किसान लल्लूराम शाक्य खेत पर फसल की रखवाली के लिए गए थे। गिरोह उन्हें उठा ले गया था। पर, बाद में बीहड़ में छोड़ दिया था।
किसान ने पुलिस को बताया कि गिरोह में दो जींस पैंट वाली महिला डकैत भी शामिल हैं। इसके बाद से अटेर पुलिस क्षेत्र में लगातार कांबिंग कर रही है। एसओ अटेर संजय एक्का के मुताबिक गिरोह के मूवमेंट की पुष्टि नहीं हुई है। इधर लगातार हो रही पुलिस की तलाशी की वजह से गिरोह के नदी पार कर खेड़ा राठौर और बासौनी के चंबल के बीहड़ में जाने का आशंका स्थानीय लोग जता रहे हैं। इससे कछार किनारे के गांववालों में दहशत है।
इस संबंध में खेड़ा राठौर के एसओ सुनील लांबा और एसओ बासौनी आलोक दीक्षित ने बताया कि बीहड़ क्षेत्र में किसी गिरोह का मूवमेंट नहीं है। नदी पार कर यहां आ पाने की संभावना कम है।