फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkosi Parikrama will be organized in Soronji on Indira Ekadashi

Agra News: इंदिरा एकादशी पर सोरोंजी में लगेगी पंचकोसी परिक्रमा

Fri, 27 Sep 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama will be organized in Soronji on Indira Ekadashi
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा इंदिरा एकादशी पर 28 सितंबर को तीर्थनगरी सोरोंजी की पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन करेगी। इस इस का निर्णय बृहस्पतिवार को हुई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि इंदिरा एकादशी पर सूकरक्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा पूर्व की भांति ही हरि की पौड़ी में गंगा स्नान उपरांत भगवान वराह मंदिर प्रांगण से पूजन-अर्चन करने के उपरांत प्रात: 7 बजे प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि इंदिरा एकादशी श्राद्ध पक्ष की एकादशी है और इस एकादशी में भगवान शालिग्राम की पूजा की जाती है। इस व्रत के धार्मिक कर्म दशमी से ही शुरू हो जाते हैं। अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी व्रत रखा जाता है। पितृ पक्ष के दौरान पड़ने वाली इंदिरा एकादशी को पितरों के उद्धार के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। उन्होंने बताया कि एकादशी की तिथि 27 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी और 28 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार एकादशी का व्रत 28 सितंबर को रखा जाएगा। ग्रंथों के अनुसार इस एकादशी पर विधिपूर्वक व्रत कर इसके पुण्य को पूर्वज के नाम पर दान दिया जाए तो उन्हें मोक्ष मिल जाता है और व्रत करने वाले को बैकुंठ प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed