फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat filled elecric bill of schools

परिषदीय स्कूलों का बिजली बिल चुकाएगी पंचायत

Wed, 25 Dec 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
panchayat filled elecric bill of schools
परिषदीय विद्यालयों पर बकाया करोड़ों रुपये के बिजली बिल को अब बेसिक शिक्षा विभाग नहीं बल्कि ग्राम पंचायतें भरेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। ग्राम पंचायतें भुगतान कराने में जुट गई हैं।
जिले में दो हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इनमें से डेढ़ हजार से अधिक विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन हैं। लंबे समय से बिजली बिल का नियमित भुगतान न होने के चलते एक-एक स्कूल पर हजारों रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसके बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने नया आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी को उन्होंने ग्राम पंचायतों के राज्य वित्त खाते में उपलब्ध धनराशि से बकाया बिल का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में जिले के परिषदीय विद्यालयों पर विभाग का लगभग सात करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश जारी कर ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों का बकाया बिल भुगतान कराने को कहा है।
विज्ञापन

बकाया बिल भुगतान के बाद प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी होगी कि वह बिजली बिल का स्कूल के संचालन के दौरान ही उपयोग कर रहे हैं। इसके लिए प्रतिमाह प्रधानाध्यापक ग्राम पंचायतों को एक लिखित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद ही ग्राम पंचायत से बिजल बिल का भुगतान होगा। साथ ही ग्राम पंचायतों को नियमित रूप से भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से आदेश आया है कि बिजली के बकाया बिल का भुगतान ग्राम पंचायत से किया जाए। इसके लिए सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed