फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outrage over dumping of sacrificed waste

कुर्बानी का कचरा डाले जाने से आक्रोश

Wed, 21 Jul 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Outrage over dumping of sacrificed waste
सहावर (कासगंज)। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अंवंतीबाई नगर क्षेत्र में बकरीद की कुर्बानी का अवशेष डाले जाने से कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

बकरीद पर पंचायत प्रशासन द्वारा कुर्बानी के बाद कस्बे की विशेष सफाई व्यवस्था के तहत सांय के समय कूड़ा उठवाया गया। पंचायत कर्मियों ने कुर्बानी के बाद पशुओं के बचे अवशेषों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर अवंतीबाई नगर क्षेत्र में डाल दिया। जब इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पंचायत के ट्रैक्टर को भी रोक लिया और डाले गए पशुओं के अवशेष हटाए जाने की मांग की जाने लगी। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने पंचायत प्रशासन से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत कर्मियों ने कचरे को दूसरे स्थान पर ले जाकर नष्ट करा दिया। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पंचायत कर्मियों के द्वारा क्षेत्र के जंगल में खुले में पशुओं के अवशेष डाल दिए गए। लोगों के विरोध के बाद इसे पंचायत प्रशासन ने वहां से हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed