{"_id":"674fe305ee48ffc7780c3f06","slug":"outrage-in-primary-teachers-union-over-poor-quality-sports-kit-supply-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-128067-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घटिया खेल किट सप्लाई पर प्राथमिक शिक्षक संघ में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घटिया खेल किट सप्लाई पर प्राथमिक शिक्षक संघ में आक्रोश
Wed, 04 Dec 2024 10:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
- प्राथमिक विद्यालयों में 5000 और जूनियर में 10000 की भेजी गई है धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक देवी रोड स्थित नगर क्षेत्र कार्यालय पर हुई। बैठक में शिकोहाबाद की एक फर्म द्वारा उच्चाधिकारियों का भय दिखाकर विद्यालयों में घटिया खेल किट सप्लाई के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के एसएमसी खातों में खेल किट खरीदने के लिए 5000 और 10000 की धनराशि भेजी गई है। इससे शिक्षक विद्यालय की आवश्यकतानुसार उच्च गुणवत्ता के खेल उपकरण खरीद सके। कुछ फर्म संचालक अलग-अलग नामों से विद्यालय जाकर उच्चाधिकारियों का झूठा हवाला देकर जबरन घटिया किस्म की खेल किट सप्लाई दे रहे हैं। इन किट्स की बाजार कीमत 3000 रुपये से भी कम है। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि यह स्थिति बहुत ही निंदनीय है क्यों कि इसका सीधा संबंध विद्यालयों के नौनिहालों से है उच्चाधिकारियों को इस प्रकरण को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए ।
जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों के खेल उपकरण खरीद के लिए भेजी गई धनराशि का दुरुपयोग ने होने दिया जाय बल्कि विद्यालयों में आवश्यकतानुसार गुणवत्तायुक्त खेल उपकरण खरीद किए जाएं। जिला उपाध्यक्ष दलवीर कठेरिया ने कहा कि घटिया खेल किट और अग्निशमन गैस रिफिलिंग के नाम पर सरकारी धन की लूट बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में सुदीप पांडेय, योगेश यादव, वैभव यादव, व्योम शरण सक्सेना, जितेंद्र कुमार, अभय चौधरी, प्रबल प्रताप चौहान, राघवेंद्र यादव मौजूद रहे।