फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ordred for farmer

दो दिन में ही निकाल लें किसान अपने आलू .. नहीं तो होगी कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
ordred for farmer
कासगंज। आलू की बढ़ती कीमतों को देखकर शासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। अब कोल्ड स्टोर में आलू का भंडार 31 अक्तूबर तक ही रह सकेगा। इसके बाद संचालकों को कोल्ड स्टोर बंद करना होगा। शासन से मिले निर्देश के बाद उद्यान विभाग ने जिला के सभी कोल्ड स्टोर संचालकों को निर्देश जारी कर दिए है। इन निर्देशों के बाद से संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

आलू 45 रुपये किलो के भाव से बिक रहा है। इससे आम आदमी काफी परेशान है। गरीबों के सामने तो काफी समस्या आ गई है। इस स्थिति को देखते हुए प्रमुख सचिव के माध्यम से जिला प्रशासन को कोल्ड स्टोंरों में भंडारित आलू को 31 अक्तूबर तक निकासी कराने के आदेश जारी कर दिए गए। इस आदेश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। उद्यान विभाग के माध्यम से जिला में संचालित सभी 13 कोल्ड स्टोर संचालकों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि आलू की निकासी कराने के बाद कोल्ड को बंद कर दिया जाए। यदि निरीक्षण के समय किसी कोल्ड स्टोर में आलू का भंडारण मिलता है तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
कीमतों में और उछाल की संभावना को देखते हुए कोल्ड स्टोर से आलू की पर्याप्त निकासी नहीं हो रही। 31 अक्तूबर तक आलू की निकासी हो जाने से कीमतों पर अंकुश लग जाएगा। शासन के निर्देश के बाद सभी संचालकों को अवगत करा दिया गया है। यदि निरीक्षण में आलू भंडारित मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। -योगेश कुमार जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed