फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Opportunity to become a voter: Campaign will start from 29 October also apply to add name

मतदाता बनने का मौका: 29 अक्तूबर से शुरू होगा अभियान, नाम जोड़ने के लिए भी कर सकते हैं आवेदन

Sun, 27 Oct 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 10:24 AM IST
सार

जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 साल या उससे अधिक हो रही है। उनके लिए मतदाता बनने का मौका है। 29 अक्तूबर से 9 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का पुर्नरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Opportunity to become a voter: Campaign will start from 29 October also apply to add name
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock

विस्तार

आगरा में नए मतदाता बनने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए 29 अक्तूबर से अभियान शुरू होने जा रहा है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 साल या उससे अधिक हो रही है। वो आवेदन कर सकते हैं।  28 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के संबंध में शनिवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी राजनीतिक दलों संग बैठक की।
विज्ञापन



9 व 10 नवंबर को विशेष अभियान
29 अक्तूबर को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जिसे देखने के बाद मतदाता अपने नाम, पते व अन्य परिवर्तन करा सकेंगे। जिनके नाम इस सूची में नहीं हैं वह नाम जुड़वाने के लिए फाॅर्म भर सकेंगे। 28 नवंबर तक मतदाता सूची के संबंध में दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके अलावा नए नाम जोड़ने व हटाने के लिए 9 व 10 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। 23 व 24 नवंबर को सभी बूथों पर बीएलओ आपत्तियां व दावे प्राप्त करेंगे। 6 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन



एक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के निर्देश
एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों से संक्षिप्त पुर्नरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर एक-एक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 1723 मतदान केंद्र हैं। 3696 मतदेय स्थल हैं। करीब 35 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनमें 19.12 लाख पुरुष और 16.19 लाख महिलाएं हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 54,753 जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट एक बार में 10 और पुर्नरीक्षण अवधि में अधिकतम 30 फाॅर्म जमा करा सकते हैं। बैठक में सपा शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   UP: मिठाई विक्रेता ध्यान दें...डिब्बे सहित तोली मिठाई तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना, ग्राहक यहां करें शिकायत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed