Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prostitution in luxurious house: compulsion or something else three women trapped in dirty work police freed

UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त

Sun, 27 Oct 2024 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 10:34 AM IST
सार

मथुरा पुलिस ने देह व्यापार का भड़ाफोड़ किया है। यहां आलीशान मकान में देह व्यापार का घिनौना खेल चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद छापा मारा। तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया। इसके साथ ही भरतपुर निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Prostitution in luxurious house: compulsion or something else three women trapped in dirty work police freed
देह व्यापार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में पुलिस ने आलीशान मकान में छापा मारा। इस मकान के अंदर देह व्यापार का खेल चल रहा था। पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस कार्रवाई के बात आरोपी ने यहां से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड
विज्ञापन



 
Trending Videos

तीन महिलाओं को किया गया रेस्क्यू 
थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम को शहर की कई ठिकानों पर देह व्यापार को लेकर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान राधा विंटेज गोवर्धन रोड सतोहा से किराये के मकान में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो यहां पर तीन महिलाएं मिलीं। ये महिलाएं इस गंदे काम में संलिप्त मिलीं। इनकी हालत देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने तीनों महिलाओं को यहां से रेस्क्यू किया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। 

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस कमिश्नर भी रह गए सन्न, जब महिला ने खोला सिपाही की अश्लील हरकतों का चिट्ठा; दर्ज हुआ केस
 
विज्ञापन

भरतपुर का जोगेश गिरफ्तार 
साथ ही भरतपुर के थाना कुम्हेर हेलक दरवाजा निवासी जोगेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। साथ ही आगामी दिनों में लगातार शहर में देह व्यापार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।


ये भी पढ़ें -  Railway News: दिवाली पर घर जाने वाले रेल यात्री जरूर पढ़ें ये खबर, ये है स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट...यहां देखें समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed