फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   only three councillors of SP win in municipal elections In Agra

Agra Nikay Chunav Result: तीन विधायक, छह माह कवायद, सपा का नतीजा केवल तीन पार्षद, मेयर प्रत्याशी की जमानत जब्त

Mon, 15 May 2023 11:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 11:59 PM IST
सार

आगरा में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी से तीन विधायकों ने जमकर मेहनत की। छह माह तक पूरी कवायद चली। उसके बाद नतीजा केवल तीन पार्षद के रूप में आया। मेयर प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।

विज्ञापन
only three councillors of SP win in municipal elections In Agra
Agra Nikay Chunav Result Live - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश की जमानत जब्त हो गई। वहीं निगम के 100 वार्डों में सपा के केवल 3 पार्षद ही जीत सके। ऐसा तब हुआ जब सपा के तीन विधायक पर्यवेक्षक बन कर आए थे। पूरे छह माह तक कवायद चलने के बाद प्रत्याशी चुने गए थे।

विज्ञापन


सपा को नगर निगम में 39 वार्डों में प्रत्याशी ही नहीं मिले। जिन 61 वार्डों में चुनाव लड़ी उनमें 58 वार्ड में हार गई। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार नगला मेवाती के अपने वार्ड में प्रत्याशी को नहीं जिता सके। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आगरा के लिए छह महीने पहले ही ब्रजेश कठेरिया सहित तीन विधायकों को पर्यवेक्षक बनाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हर महीने बैठक कर जोश भरते रहे। फिर भी नगर निगम के सभी वार्डों के लिए प्रत्याशी नहीं मिले। 61 वार्डों में सपा ने प्रत्याशी उतारे। केवल 3 जीत सके। सपा के इस प्रदर्शन को महानगर व जिला इकाई में गुटबाजी और आपसी रार को वजह माना जा रहा है।

चुनाव से पहले बदला जिलाध्यक्ष

सपा ने चुनाव से पहले अचानक जिलाध्यक्ष बदल दिया। लाल सिंह लोधी की जगह आजाद सिंह जाटव को जिलाध्यक्ष बनाया। उधर, निकाय चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर भी पार्टी में रार हुई। चुनाव से पहले कुंवर चंद वकील ने पार्टी छोड़ दी। वह पूर्व में बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके थे।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने; बात सुनकर शर्मसार हो


चुनौती की तरह लिया परिणाम

सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार क्षेत्रीय चुनाव था। गुटबाजी हावी रही। पार्टी का जो प्रदर्शन रहा है उसकी समीक्षा करेंगे। इस परिणाम को चुनौती की तरह लिया है। संगठन को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed