फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man is being blackmailed by showing objectionable video with his girlfriend In Mainpuri

UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

Sun, 21 May 2023 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 05:42 PM IST
सार

मैनपुरी में प्रेमी का एक्स गर्लफ्रेंड के साथ गलत काम करने का वीडियो उसके दोस्तों को शेयर किया जा रहा है। इसकी जानकारी हुई तो वह और परिवार शर्म से पानी-पानी हो गया। 

विज्ञापन
young man is being blackmailed by showing objectionable video with his girlfriend In Mainpuri
UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच लगभग हर तरह के संबंध थे। इसी बीच प्रेमिका ने अपने मोबाइल से प्रेमी द्वारा उसके साथ गलत काम करते एक वीडियो बनाया था। अब वह वीडियो प्रेमी के दोस्तों के मोबाइल पर शेयर किया जा रहा है। इसकी खबर उसे व परिवार को हुई तो वह शर्मसार हो गए। 

विज्ञापन


मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के औड़ेन्य पड़रिया गांव का है। गांव निवासी उज्ज्वल चौहान ने सोमवार कोतवाली में तहरीर दी। उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। बताया कि कुछ समय पहले तक उसके एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ खुश थे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: प्रशासन पर बरसे अखिलेश, 'चुनाव में धांधली करने वाले अफसरों के नोट करें नाम,

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के मोबाइल पर सेव था वीडियो

बताया कि वह साथ में समय बिताते और घूमने भी जाते। इसी बीच एक दिन प्रेमिका ने उसके साथ गलत काम करने का वीडियो बना लिया। वह वीडियो प्रेमिका के मोबाइल पर ही सेव रहा। उसे भरोसा था कि वह किसी को शेयर नहीं करेगी। बताया कि अब किन्हीं कारणों से प्रेमिका के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं हैं। अब दोनों के बीच बात भी नहीं होती है। 

एक्स प्रेमिका द्वारा किया जा रहा ब्लैकमेल

बताया कि संबंध खत्म होने के बाद अब वह निजी वीडियो मेरे दोस्तों के मोबाइल पर शेयर किया जा रहा है। इस बात की जानकारी जब उसे व उसके परिवार को हुई तो वह घर से निकलने में भी संकोच कर रहे हैं। बताया कि एक्स प्रेमिका उसे ब्लैकमेल करने के लिए यह सब कर रही है। ताकि समाज में उसकी व परिवार की छवि खराब की जा सके। 

यह भी पढ़ेंः- सुहागरात के अगले दिन विधवा हो गई दुल्हन: घर में गाए जा रहे थे बधाई गीत, हुआ कुछ ऐसा कि हो

पुलिस मामले की जांच में जुटी

बताया कि उसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी दो लोगों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed