फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only the time associated with Ram is auspicious: Ashutosh Bapu

राम से जुड़ा समय ही शुभ : आशुतोष बापू

Mon, 22 Jun 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Only the time associated with Ram is auspicious: Ashutosh Bapu
बाह: जैतपुर के धर्मसिंह पुरा में रामकथा - फोटो : ganderbal news
बाह। जैतपुर के धर्मसिंह पुरा गांव में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा के बाद व्यासपीठ पर विराजमान हुए आशुतोष बापू ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि व्यवहार संहिता और भवपार संहिता है। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा देता है और भवसागर पार कराने में सक्षम है।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास ने 452 वर्ष पहले श्रीरामचरितमानस की रचना की थी, लेकिन कथा का स्वरूप इससे कहीं प्राचीन है। उन्होंने कहा कि राम से जुड़ा समय ही जीवन का वास्तविक शुभ समय है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में 100 करोड़ से अधिक रामायण लिखी गई हैं, क्योंकि भगवान राम के जीवन प्रसंगों को अलग-अलग लोगों ने अपने अनुभव और दृष्टि से वर्णित किया है। इससे पहले गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान परीक्षत कमला देवी, यज्ञपति आनंद सिंह भदौरिया, कुशमा देवी, श्याम सिंह, श्यामबहादुर सिंह भदौरिया आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed