फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   onions price goes upwards by 10 rupees

सात दिन में दस रुपये किलो महंगा हो गया प्याज

Mon, 08 Feb 2021 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
onions price goes upwards by 10 rupees
onions price goes upwards by 10 rupees - फोटो : Agra City
आगरा। प्याज के दाम पिछले सात दिनों के भीतर ही दस रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। यह पहले 30 रुपये किलो मिल रहा था, अब 40 है। इस बीच फूलगोभी चार रुपये किलो सस्ती हो गई है। सब्जियों के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। आढ़तियों का कहना है कि प्याज की आवक में कमी आने से रेट चढ़े हैं। इससे पहले रेट गिर रहे थे।
विज्ञापन

सिकंदरा सब्जी मंडी के अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि प्याज के भावों का बीते डेढ़ माह से चढ़ना-उतरना जारी है। डेढ़ माह पूर्व कीमत 12 रुपये किलो थी। उसके बाद राजस्थान और नासिक से आवक कम होने से भाव चढ़ने लगे। प्याज 60 रुपये किलो पहुंच गया था। इसके बाद नीचे आया। अब फिर रेट चढ़ गए हैं। कुछ यही हाल अब नींबू के साथ है। स्थानीय आवक अब नहीं हो रही है। इस समय विजयवाड़ा और महाराष्ट्र से आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

फुटकर भाव
आलू-10
टमाटर-16
फूलगोभी-6
प्याज-40
नींबू-65
पालक-12
पत्तागोभी-6
गाजर-8
मटर- 18
लहसुन-110
धनिया-10
मिर्च-30
----
एक हफ्ते पूर्व के भाव
आलू-10
टमाटर-12
फूलगोभी-10
प्याज-30
नींबू- 45
पालक-6
पत्तागोभी-4
गाजर-5
मटर-12
लहसुन-90
धनिया-7
मिर्च-40
-----
फलों के भाव
केला-20
किन्नू- 25
पपीता-25
सेब-100
अमरूद-30
---
एक हफ्ते पूर्व के भाव
-केला-18
किन्नू-22
पपीता-30
सेब-120
अमरूद-35
(भाव रुपये प्रति किलो में हैं)
---
एक हफ्ते तक ऐसा ही रहेगा
सब्जियों की कीमत एक हफ्ते में बढ़ी है। सबसे ज्यादा असर प्याज और नींबू की कीमतों पर पड़ा है। अभी एक हफ्ते तक यही हालात बने रहने के आसार हैं।
-नारायण सिंह, आढ़ती
----
राजस्थान से आवक कम
प्याज एकदम से तेज हो गया है। अभी कुछ समय पहले फुटकर भाव 12 रुपये से अधिक नहीं थे। राजस्थान से आवक काफी कम हो गई है। महाराष्ट्र पर दबाव बढ़ गया है।
-जोगेंद्र तलवार, आढ़ती
----
फलों के भाव में अधिक फर्क नहीं
फलों के भाव में अधिक फर्क नहीं है। थोड़ा उतार-चढ़ाव तो लगा रहता है। अभी कीमतों में अधिक परिवर्तन की आशंका नहीं है।
-प्रेम सिंह, अध्यक्ष, फल मंडी सिकंदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed