फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One woman died other is critical condition after being hit by train while crossing railway track in Agra

यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन: पार कर रहीं थी ट्रैक, आ गई ट्रेन; दो टुकड़ों में बंट गई महिला... दूसरी की हालत नाजुक

Thu, 08 Feb 2024 12:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 12:05 PM IST
सार

आगरा में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया। दो महिलाएं ट्रैक पार कर रहीं थी । इसी बीच ट्रेन आ गई। एक महिला दो टुकड़ों में बंट गई। दूसरी की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
One woman died other is critical condition after being hit by train while crossing railway track in Agra
यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। इसमें एक महिला कटकर दो टुकड़ों में बंट गई। दूसरी की हालत नाजुक है। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन


घटना यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर घटी। यहां से मरुधर ट्रेन गुजर रही थी। इस समय दो महिलाएं भागकर ट्रैक पार करने लगीं। इससे पहले की वह ट्रैक पार कर पातीं ट्रेन की चपेट में आ गईं। एक महिला दो टुकड़ों में बंट गई। दूसरी टक्कर लगने के बाद उछलकर ट्रैक के बाहरी साइड में गिरी। 
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जीआरपी और आरपीएफ टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को एक तरफ कराया। घायल महिला को अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed