{"_id":"60bceb9fc57b035e710801b8","slug":"one-woman-died-due-to-corona-virus-infection-and-22-found-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना वायरस: महिला की मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट, 22 नए संक्रमित भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना वायरस: महिला की मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट, 22 नए संक्रमित भी मिले
Mon, 07 Jun 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:26 AM IST
सार
एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 22 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमण से एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 22 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 324 हो गई है, जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20264 हो गई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि राया निवासी महिला को वृंदावन के राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौके बाद रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला के परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इधर, छाता, फरह, गोवर्धन, रुक्मणि विहार, नगला ज्ञासी, भरतपुर निवासी,श्रीजी सिवास स्टेट, वृंदावन, कोटवन और राया में कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए टीकाकरण कैंप
कोरोना बचाव के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोमवार को मथुरा और वृंदावन में महिलाओं के लिए टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण प्रभारी एवं एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल के साथ महिला जिला अस्पताल के अलावा वृंदावन सौ शैया जिला संयुक्त अस्पताल में महिलाओं के लिए 2-2 सत्र लगाए जाएंगे। मथुरा व वृंदावन के 1-1 सत्र में 18 से 44 वर्ष तक और 44 से 59 वर्ष तक की महिलाओं के टीके लगाए जाएंगे। दोनों स्थानों पर लगने वाले 4 सत्रों में 400 महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें पुरुषों को लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना: साप्ताहिक बंदी में संक्रमण के नए मामले घटे, 24 घंटे में 18 संक्रमित, दो मरीजों की मौत