फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One seriously injured when two groups of eunuchs fought in Agra

Agra: वर्चस्व और वसूली के क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की हालत नाजुक

Sat, 14 Oct 2023 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 04:29 PM IST
सार

आगरा में वर्चस्व और वसूली के क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें चोट लगने से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
One seriously injured when two groups of eunuchs fought in Agra
Agra: वर्चस्व और वसूली के क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुनापार में किन्नरों के बीच चल रहा इलाके का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रामबाग पर शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में चाकू चले। घायल किन्नर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में कोतवाली में पंचायत के दौरान भी झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चिंताजनक: दूध भाता नहीं...धूप में खेलते नहीं, छोटी उम्र में बड़ी बीमारी; पढ़ें बच्चों की सेहत पर डॉक्टर की राय
विज्ञापन


सेब का बाजार की किन्नर पूनम नायक ने बताया कि वह बधाई मांगने जा रही थी। यमुनापार में मछली वाली पुलिया पर किन्नर अनु, चाहत, लकी आदि भी थीं। इसी बीच खंदौली की किन्नर मुन्नी, सत्तो, सोनिय, करीना, मोनिका आदि ने हमला कर दिया। चाकू से हमले में अनु व लकी घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले शुक्रवार को थाना कोतवाली के पन्नी गली में पूजा किन्नर के घर मे किन्नरों की पंचायत चल रही थी। तभी इलाके के बंटवारे के मुद्दे पर किन्ररों के दूसरे गुट पूजा, सोनिया, लक्की, अनु, मंदाकिनी, चांद, मेहंदी, सपना और चाहत ने खंदौली की रहने वाली करीना और उसके साथियों पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे एक किन्नर के दोनों हाथों में चोटें आईं। करीना ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।


यह भी पढ़ेंः- UP: बाहरवाली से भिड़ा टांका...तो पत्नी को दी ऐसी मौत कि कांप गई रूह; अपनी ही रची कहानी में फंसा और उगल दिया सच

कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवा कर और मेडिकल के बाद उपचार करवाने के बाद वापस आते समय करीना और उसके साथ मौजूद उसके साथियों से फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसको लेकर उन्होंने थाना ट्रांसयमुना में देर रात अपनी जान माल का खतरा बताते हुए दूसरे गुट के पूजा, सोनिया, बागली, मेहंदी, चांद, लक्की, तान्या, चाहत आदि लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। 

करीना ने बताया कि वह अदालत से क्षेत्रीय सीमा का केस जीत चुकी हैं। इसके साक्ष्य वह पहले ही पुलिस को भी दिखा चुकी हैं। दूसरी ओर, ट्रांस यमुना में हुए विवाद के मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर आई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed