{"_id":"62f152f469b4da53c44f884c","slug":"one-died-in-road-accident-kasganj-news-agr5428805184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दो अन्य गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दो अन्य गंभीर घायल
विज्ञापन
कासगंज सडक हादसे में मृतक युवक अशोक कुमार का फाइल फोटो ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज अलीगढ़ मार्ग पर हजारा नहर बाईपास पर ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी का भाई था।
रविवार की देर रात लगभग 9 बजे अशोक (24) निवासी लवकुशनगर, सनी (25), नौशाद (27) किसी काम से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वह बाईपास रोड पर हजारा नहर के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनमें टक्कर मार दी। इससे तीनों ही गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद अन्य राहगीर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अशोक को मृतक घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने उनके परिजन को दी। अशोक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक अशोक की मौत से उसके मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठा गया। मृतक अशोक के भाई आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी संतोष राजपूत ने बताया कि दो वर्ष उसकी शादी हुई थी। उस पर एक वर्ष का बेटा प्रियांशु हैं।