फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On Ganga Saptami, the aarti was performed by performing Panchabhishek of Mother Ganga.

गंगा सप्तमी पर मां गंगा का पंचाभिषेक कर आरती उतारी

Sun, 08 May 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
On Ganga Saptami, the aarti was performed by performing Panchabhishek of Mother Ganga.
कासगंज के सोरोंजी में गंगा सप्तमी पर मां गंगा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। तीर्थंनगरी में मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा सप्तमी पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह हरि की पौड़ी, लहरा घाट पर गंगा स्नान कर मां गंगा का पूजन और अभिषेक किया।
विज्ञापन

श्रीगंगा सभा के तत्वावधान में हरि की पौड़ी के भागीरथी गंगा घाट पर मां गंगा का विधिविधान पूर्वक पूजन व पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पंडित दिलीप शास्त्री ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुए पूजा अर्चना संपन्न कराई। शंख व घंटे की गूंज के बीच गंगा मैया की महाआरती उतारी गई।
विज्ञापन

भागीरथी गंगा माता मंदिर में मां गंगा को नूतन पोशाक, आभूषण पहनाकर पुष्पांजलि की गई। हरि की पौड़ी के घाट गंगा मैया के जयकारों से गूंजते रहे। युवा पुरोहित आचार्यों ने सामूहिक गंगा लहरी का पाठ किया। संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी किया गया। मां गंगा की पैरावनी की गई। मां गंगा से समाज में शांति व खुशहाली की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे, सुरेश पटियात, उमेश बौहरे, राजीव तिवारी, शैलेंद्र महेरे, कृष्णकांत वशिष्ठ, विष्णु चौधरी, सुमित पचौरी, कन्हैयालाल त्रिवेदी, हेमंत पंडित, आर्यन द्विवेदी, शशांक दीक्षित, मनोज पाराशर, पंडित कालीचरन माफीदार, विजय उपाध्याय, पंडित शशिधर द्विवेदी, अनीता उपाध्याय, जयकिशन तिवारी, चई बाबू, सचिन वशिष्ठ, पुरुषोत्तम, कन्हैयालाल रामलोटा, महेश मिश्रा, सार्थक मिश्रा, अतुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed