फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Man Turn Arround In Village With Black Mouth Crime News

अमानवीयता: बुजुर्ग का मुंह काला कर गले में डाली जूते की माला, गांव में घुमाया

Fri, 22 May 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 May 2020 12:15 AM IST
सार

गिड़गिड़ाता रहा वृद्ध, ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया तो दे डाली धमकी

विज्ञापन
Old Man Turn Arround In Village With Black Mouth Crime News
अमानवीय अपराध

विस्तार

कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। दबंगों ने गांव के एक बुजुर्ग पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर घर से बाहर निकालकर मारा पीटा और फिर उसका मुंह काला कर गले में जूते की माला डाल दी।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर दबंगों ने वृद्ध को पूरे गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने जब रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी। अमानवीयता के इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मथुराः मृतक संक्रमित बुजुर्ग का बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव, 58 हुई कुल संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का गांव के ही कल्यान सिंह और उनके परिजनों से पुराना जमीनी विवाद है। आए दिन जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा होता है। गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे दबंग कल्यान सिंह, शेर सिंह, रमेश, शिव सिंह एवं सोरन ने मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य कर डाला। दबंग बुजुर्ग के घर में घुस गए और आरोप लगाया कि चार दिन पहले उन्होंने एक महिला से छेड़छाड़ की है।

यह आरोप लगाते हुए यह दबंग पीड़ित को मारते पीटते घर से बाहर खींच लाए। बुजुर्ग और परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दबंगों ने एक न सुनी। अपने घर ले जाकर दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति का मुंह काला किया उसके बाद गले में जूतों की माला डाल दी। फिर तमंचे के बल पर उन्हें गांव की गलियों में घुमाने लगे। ग्रामीणों ने जब दबंगों को रोकने का प्रयास किया तो तमंचा दिखाकर ग्रामीणों को धमकाया गया।

लगभग दो घंटे तक दबंगों ने बुजुर्ग को गांव में घुमाया। पीड़ित के परिजन काफी देर तक यूपी 112 पर सूचना देने का प्रयास करते रहे। संपर्क होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय दबंग बुजुर्ग को गलियों में घुमा रहे थे।

पुलिस को देख कल्यान सिंह और शेर सिंह तो भाग गए। रमेश, शिव सिंह और सोरन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीड़ित के पुत्र जसवीर की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि दो की तलाश की जा रही है।

फिरोजाबादः एक और पॉजिटिव मिला, संख्या हुई 191, 170 मरीज हुए ठीक

एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अमानवीयता के कृत्य का मामला संज्ञान में आया। तत्काल पुलिस मौके पर भेजकर तीन दबंगों को हिरासत में लिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है- शैलेंद्र प्रतिहार, क्षेत्राधिकारी सहावर।

वृद्ध का एक बेटा पुलिस कांन्स्टेबल

वृद्ध के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा बलवीर दिल्ली में ऑटो चलाता है। वो लॉकडाउन के बाद से दिल्ली में ही फंसा है। एक बेटा पुलिस कांन्स्टेबल है जो ड्यूटी पर तैनात है। तीसरा बेटा और उसकी पत्नी, चार मासूम बच्चे और बेटी गांव में रहती है। अरोपियों ने वृद्ध से मारपीट की तो महिलाएं व बच्चे हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन आरोपियों ने एक ना सुनी और वृद्ध को ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed