फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   officers said illegal encroachments will be demolished after uproar between police and satsangis in Agra

सीएम तक पहुंचा सत्संगियों का मामला: दो घंटे की बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन की दो टूक...अवैध कब्जे होंगे ध्वस्त

Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
सार

आगरा में पुलिस-प्रशासन और सत्संगियों के बीच बवाल का मामला सीएम तक पहुंच गया। दो घंटे की बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन ने दो टूक कहा कि अवैध कब्जे ध्वस्त होंगे। 

विज्ञापन
officers said illegal encroachments will be demolished after uproar between police and satsangis in Agra
पथराव के बाद तहसील में बैठक करते पुलिस, प्रशासन व सत्संग सभा प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के दयालबाग में रविवार की शाम पुलिस-प्रशासन और सत्संगियों के बीच जमकर बवाल हुआ। इसके बाद रात 8 से 10 बजे तक दो घंटे सत्संगियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सदर तहसील में बैठक हुई। इसमें अफसरों ने सत्संगियों से दो टूक कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे ध्वस्त होंगे। इसमें पुलिस व प्रशासन को कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन


एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना व एसीपी पुलिस और राधास्वामी सत्संग सभा प्रतिनिधियों की बैठक हुई। सत्संगियों ने कहा, जिस रास्ते पर गेट लगा है वह सत्संग सभा के नाम दर्ज है। तहसीलदार ने कहा, नाम दर्ज का आदेश त्रुटि सुधार के लिए हुआ था। राजस्व अभिलेख में सड़क दर्ज है। 1965 बंदोबस्त सजरा में सड़क दर्ज है। सड़क कभी किसी संस्था या व्यक्ति की नहीं होती। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश में प्रचलित रास्ते को बंद करने पर कार्रवाई का अधिकार तहसीलदार के पास है। दो घंटे तक बहस होती रही। प्रशासन ने रविवार को हुई घटना और सत्संगियों के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। अंत में एडीएम प्रशासन ने सत्संगियों से दो टूक कहा, रास्तों पर हुए अवैध कब्जे ध्वस्त होंगे। 24 घंटे बाद प्रशासन दोबारा कार्रवाई करेगा।

डीएम को भेजी रिपोर्ट

बैठक के बाद तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें सत्संग सभा के गेट व अन्य कब्जों को सरकारी भूमि पर दर्शाया है। सत्संगियों ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। बिना नोटिस कार्रवाई की गई। तहसील की तरफ से कहा गया कि 13 सितंबर को नोटिस भेजा था, 7 दिन का अल्टीमेटम था। कार्रवाई में सत्संगियों ने व्यवधान डाला।

यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

रविवार को कब्जे हटाने के दौरान पथराव व उपद्रव का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। सत्संगियों ने घायलों के वीडियो व फोटो भी सीएम को व्हाट्सएप पर भेजे हैं। उसके बाद रात में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बैठक की। एक रिपोर्ट भी प्रशासन की तरफ से शासन को भेजी गई है। उधर, दूसरी तरफ राधास्वामी सत्संग सभा से जुड़े एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने दयालबाग में डेरा डाल रखा है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सत्संग सभा के अनुयायी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed