फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NSUI Demand For Reinstatement Of Student Union Elections

Agra: छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का प्रदर्शन, ये भी रखी मांग

Thu, 25 Aug 2022 06:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 06:12 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
 

विज्ञापन
NSUI Demand For Reinstatement Of Student Union Elections
एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर छात्र संघ चुनाव बहाल कराए जाने की मांग बुलंद की। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी गई। 

विज्ञापन

चार वर्ष से नहीं हुए छात्र संघ चुनाव 

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार ने कहा कि विश्वविद्यालय में चार वर्ष से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इस बार चुनाव कराया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आईईटी में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, छात्रावास की सुविधा न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसआरएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में छात्रों से अधिक फीस वसूलने का मुद्दा भी उठाया गया। 

विज्ञापन

...तो करेंगे बड़ा आंदोलन 

संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं दिया तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, राष्ट्रीय संयोजक मान्या शर्मा, प्रदेश सचिव कुलदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष एपी ठाकुर जिला महासचिव सोनू ठाकुर, हेमंत सिंह जादौन, गोविंद जादौन, जोगिंदर सिंह, अनिल कुमार सूर्यवंशी, मुमताज, अमन ठाकुर, सौरभ कुशवाहा शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed