फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nsa' Action On Looted Ballot Box In Panchayat Chunav

कार्रवाई: पंचायत चुनाव में मतपेटिका लूटने वाले पर एनएसए की कार्रवाई, जेल में है आरोपी

Sun, 23 May 2021 03:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 May 2021 03:30 PM IST
सार

गांव रिहावली निवासी मलखान सिंह जेल में है। उसने कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। उधर, पुलिस ने मलखान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी।

विज्ञापन
Nsa' Action On Looted Ballot Box In Panchayat Chunav
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव में गांव रिहावली में मतपेटिका लूटने और बवाल के आरोपी मलखान सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी पीएन सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने शनिवार को जेल में इसे तामील करा दिया। 
विज्ञापन


फतेहाबाद के गांव रिहावली में 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हमला बोला गया था। पथराव किया गया था। मतदान कर्मी कमरे में छिप गए थे। इस पर जंगला तोड़कर आरोपी कमरे में घुसे थे। मतपेटिकाएं लूटकर ले गए थे। मामले में पुलिस 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें पांच मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन


गांव रिहावली निवासी मलखान सिंह जेल में है। उसने कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। उधर, पुलिस ने मलखान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने शनिवार को मलखान के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी को जेल में नोटिस तामील करा दिया। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि एक आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों पर भी एनएसए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंथन: आगरा इंडस्ट्रियल के वेबिनार में चर्चा, आयात शुल्क बढ़ाने से फार्मा और हैंडीक्रॉफ्ट उद्योग को मिलेगी 'ऑक्सीजन'
गुर्दा रोगियों के लिए चिकित्सक की सलाह: कोरोना के लक्षण होने पर मरीज तुरंत जांच कराएं, इन बातों का रखें ध्यान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed