फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to  gram pradhan and secretaries of 14 panchayats in Firozabad

Firozabad: 14 पंचायतों के प्रधान और सचिवों को नोटिस, गेटवे से नहीं किया था भुगतान

Sat, 15 Oct 2022 07:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 07:35 AM IST
सार

पंचायतों को राज्यवित्त एवं 15वें वित्त से कराए जाने वाले विकास कार्यों कार्यो का भुगतान पंचायत गेट वे के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए थे। जिले की 59 ग्राम पंचायतें ऐसी पाई गई थी जिनके द्वारा पंचायत गेटवे के बजाय अन्य साधनों से भुगतान कर दिया था। 
 

विज्ञापन
Notice to  gram pradhan and secretaries of 14 panchayats in Firozabad
नोटिस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में सचिवालय गेट-वे से भुगतान नहीं करने वाले जिले की 14 पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों को सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देश पर डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस थमाया है। एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं 59 प्रधानों को नोटिस का जवाब नहीं देने के कारण विशेष प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


ये थे निर्देश 

पंचायतों को राज्यवित्त एवं पंद्रहवें वित्त से कराए जाने वाले विकास कार्यों कार्यो का भुगतान पंचायत गेट वे के माध्यम से करने के निर्देश दिए थे। 23 सितंबर से लेकर सात अक्तूबर के बीच जिले की 59 ग्राम पंचायतें ऐसी पाई गई थी जिनके द्वारा पंचायत गेटवे के बजाय अन्य साधनों से भुगतान कर दिया था। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने ऐसी पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों को नोटिस जारी किए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: खूबसूरत प्रवासी कुरजां पक्षियों का जत्था रुका इस गांव में, चंबल की ओर कर गए रुख, देखें फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिया था जवाब 

एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इन प्रधान एवं सचिवों ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं जिले की 14 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिवों ने इस गलती को दोहराते हुए पंचायत गेटवे के बजाय दूसरी तरह से भुगतान करा दिया। सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देश पर इन पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 


ये भी पढ़ें - Kasganj: सोरोंजी में कथा वाचक के साथ मारपीट, भड़के लोग, बाजार कर दिए बंद

इन ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई 

इनमें सींगेमई, सड़ामई, शंकरपुर, उलाऊ, अकबरपुर गीतम सिंह, फरीदा, आमौर नगला जीवन, सलेमपुर करखा, टोडसी, गढ़ी सिधारी, नगला डूमर, हजरतपुर व रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें - Etah: काले साए ने मारा है तुम्हारा पति, खतरा अब बच्चों पर, फिर तांत्रिक ने विधवा के साथ किया ये कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed