फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tantric three month mortgage widow and robbed in etah crime news

Etah: काले साए ने मारा है तुम्हारा पति, खतरा अब बच्चों पर, फिर तांत्रिक ने विधवा के साथ किया ये कारनामा

Fri, 14 Oct 2022 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 02:30 PM IST
सार

पति की मौत के बाद गांव वालों की बातों में आई महिला तांत्रिक के पास पहुंची थी। तांत्रिक ने बताया कि घर पर काला साया है। उसकी वजह से ही पति की मौत हुई है। अब खतरा बच्चों पर है। 

 

विज्ञापन
Tantric three month mortgage widow and robbed in etah crime news
तंत्र मंत्र (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र में अंधविश्वास में फंसकर महिला अपना सबकुछ गवां बैठी। तांत्रिक की बातों में आकर वह तीनों बच्चों के साथ नगरकोट जात करने के लिए गई, लेकिन वहां से तीन महीने बाद लौट पाई। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने दो बच्चों संग उसे करीब तीन महीने बंधक बनाकर रखा। उसके आभूषण लूट लिए।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव गलुआ निवासी मुनीशा ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से कभी उसकी भैंस तो कभी बछड़ा मर जाता था। लोगों की राय पर तांत्रिक पीतम सिंह उर्फ पप्पू निवासी जेडा को बुलाया। उसने बताया कि तुम्हारे घर भूतों का बहुत बड़ा साया है। इसी वजह से तुम्हारे पति की मृत्यु हुई है। किसी बच्चे की भी मृत्यु हो सकती है। बचने के लिए नगरकोट जात करने चलना होगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: एडीए ने 32 साल बाद कब्जा मुक्त कराई 8 करोड़ की जमीन, बन गए थे अवैध मकान व दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन

खो बैठी थी सुध-बुध 

उसके कहने पर करीब तीन महीने पहले अपने दो बच्चों को लेकर उसके साथ जात के लिए चली गई। जात करने के बाद तांत्रिक ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे सुध-बुध नहीं रही। किसी शहर में ले जाकर उसने किराए के एक मकान में हमको बंधक बनाकर रखा। अपनी मां को भी वहीं बुला लिया। करीब 30 ग्राम सोने के आभूषण ले लिए। इसके बाद वह अपने गांव जेडा ले गया। वहां पीतम, उसका बाबा बखेड़ी सिंह, मां शीला देवी उसकी निगरानी करते थे। 

इस तरह हुई आजाद 

3 अक्तूबर को तांत्रिक कहीं बाहर गया हुआ था। सुबह के समय शीला देवी मंदिर और बखेड़ी सिंह खेत पर गया था। मौके पाकर वह अपने बच्चों को लेकर वहां से भाग आई। थानाध्यक्ष फूलचंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed