फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   katha vachak was assaulted in Soroji people furious market was closed

Kasganj: सोरोंजी में कथा वाचक के साथ मारपीट, भड़के लोग, बाजार कर दिए बंद

Fri, 14 Oct 2022 03:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 03:32 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि एक युवक पर गंदे पानी के छीटें पड़ जाने के कारण बाइक सवार के साथ मारपीट की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
katha vachak was assaulted in Soroji people furious market was closed
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के तीर्थनगरी सोरोंजी में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने कथा वाचक के साथ मारपीट कर दी, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तीर्थनगरी में घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बाजार बंद कर दिया। कुछ दुकानों में एक समुदाय के लोगों ने तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए सात से आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ सोरोजीं कोतवाली में मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पूर्वाह्न के समय कथा वाचक प्रशांत महेरे बाइक से बटुकनाथ मंदिर जा रहे थे। सड़क पर एक स्थान पर पानी भरा हुआ था, जहां से बाइक निकाले जाने पर गंदे पानी के छींटे युवक शहजाद पर पड़ गए, जिससे वह उत्तेजित हो गया और उसने कथा वाचक व उनके साथ जा रहे भाई के साथ मारपीट कर दी। कस्बे के लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो लोग उत्तेजित हो गए। लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कथा वाचक के साथ मारपीट के साथ काफी तनाव हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस मामले में कथा वाचक की ओर से शहदाज व उसके भाई सद्दाम, सहीम, अरमान एवं सात से आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपी फरार हैं। घटना की सूचना पर एसडीएम पंकज कुमार सिंह, सीओ अजीत चौहान एवं कोतवाली पुलिस नगर में पहुंची। लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। 

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि एक युवक पर गंदे पानी के छीटें पड़ जाने के कारण बाइक सवार के साथ मारपीट की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कस्बे में शांति बनी हुई है। अब कोई तनाव की स्थिति नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed