{"_id":"660eea17642b1c510900e822","slug":"notice-to-8-anganwadi-workers-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-113452-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस
Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। बाल विकास परियोजना अधिकारी सचिन और मुख्य सेविका मंजू ने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हॉट कुक्ड मील का रजिस्टर तैयार नहीं करने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्र म्यूनी पर आंगनबाड़ी कंचन उपस्थित मिलीं। जबकि बच्चों की संख्या कम थी। महमूदपर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने हॉट कुक्ड मील के रजिस्टर तैयार नहीं किया गया। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। आंगनबाड़ी सुनीता व मंजू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बरोना आंगनबाड़ी केंद्र पर पूनम और रूबी आंगनबाड़ी अनुपस्थित पाई गई। राशन व हॉट कुक्ड के रजिस्टर भी तैयार नहीं मिले। दोनों को कारण बताओ नोटिस सुपरवाइजर ने दिए। बहरोजपुर में कोई भी बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिला। हॉट कुक्ड मील के रजिस्टर भी तैयार नहीं था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनौजा, हेमा व सुमन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं ग्राम म्युनी पर सीमा को भी हॉट कुक्ड रजिस्टर व बच्चों के उपस्थित रजिस्टर नहीं पाए जाने पर सुपरवाइजर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ सचिन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी दस्तावेज अपटेड रखें जाएं।
विज्ञापन