फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice To 300 Colleges By Dr. Bhimrao Ambedkar University

लापरवाहीः नोटिस के बाद भी 300 कॉलेजों ने नहीं दी संसाधनों की जानकारी

Thu, 08 Oct 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 08 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice To 300 Colleges By Dr. Bhimrao Ambedkar University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नोटिस के बाद भी 300 कॉलेजों ने अपने संसाधनों की जानकारी नहीं दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब इन्हें रिमाइंडर भेज रहा है। विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों से शिक्षक, कक्ष, खेलकूद का मैदान, प्रयोगशाला, पुस्तकालय समेत अन्य 11 जानकारियां मांगीं हैं। विवरण आने के बाद कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से करीब 1100 कॉलेज संबद्ध हैं। इनसे 2020-21 सत्र के लिए कॉलेजों के शैक्षणकि मानकों की जानकारी मांगी गई थी। इसमें कॉलेज की संबद्धता, कोर्स कितने संचालित हैं, सीट कितनी है, कुल छात्र संख्या कितनी है, पुस्त्कालय में पुस्तकों की संख्या, प्रयोगशाला, कॉमन रूम, शिक्षक कितने हैं, उनकी शैक्षणकि योग्यता कितनी है, यह तमाम जानकारी विश्वविद्यालय को भेजनी थी, इसमें से 300 कॉलेजों की जानकारी नहीं मिली है, इनमें से 50 से अधिक ऐसे कॉलेज हैं, जिन्होंने अधूरी जानकारी भेजी है।
विज्ञापन



इन सभी विवरण मिलने पर उच्चतर शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा। शैक्षणिक गुणवत्ता के मानक पूरा होने पर उनमें शोध और अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि कॉलेजों से जानकारी मांगी हैं, इनमें से जिन कॉलेजों का विवरण नहीं मिला है, उनको रिमांइडर भेजने के लिए प्रभारी को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीएएमएस-बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं 13 से

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग और बीएड का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम किया अपलोड

बीएएमएस प्रथम पर्ष 2018-19 की परीक्षाएं 13 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक चलेंगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक संचालित होंगी। बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष 2018-19 सत्र की परीक्षाएं भी 13 अक्तूबर से शुरू होंगी और 19 को संपन्न हो जाएंगी।

इसी परीक्षा भी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चलेंगी। बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू होकर 20 अक्तूबर तक चलेंगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार ने बताया कि वेबसाइट से प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed