फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice of withdrawal of recognition issued to 18 schools of the district

Agra News: जिले के 18 स्कूलों को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी

Sat, 25 Jan 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Notice of withdrawal of recognition issued to 18 schools of the district
मैनपुरी। महानिदेशक स्कूली शिक्षा की नाराजगी के बाद जिले के शिक्षाधिकारियों ने अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं। बीएसए दीपिका गुप्ता ने जिले के 18 स्कूलों को अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के बाद मान्यता प्रत्याहरण का पहला नोटिस जारी कर दिया है। 27 जनवरी तक कार्य पूरा करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बार-बार की चेतावनी के बाद भी स्कूल संचालक अपार आईडी, यानी ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री,अपार आईडी जनरेट करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे जिले के शिक्षाधिकारियों को उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। 21 जनवरी को हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने नाराजगी जताते हुए बीएसए और डीआईओएस से नाराजगी जताई थी। इसके बाद बीएसए दीपिका गुप्ता ने जिले के 18 स्कूल संचालकों को मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई का प्रथम नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन

इसमें मैनपुरी शहर, करहल और सुल्तानगंज विकास खंड के चार-चार स्कूल शामिल हैं। कुरावली के तीन, बेवर के दो और बरनाहल विकास खंड का एक स्कूल शामिल है। संबंधितों को चेतावनी दी गई है कि 27 जनवरी तक हर हालत में छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जनरेट करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों को जारी हुआ नोटिस
बालाजी ग्लोबल एकेडमी राजा का बाग, एसटी मेरी कान्वेंट पब्लिक स्कूल, चंद्र शिव ग्लोबल एकेडमी ज्योंती, संत वी नंद पब्लिक स्कूल करहल, देवताजी महाराज ग्लोबल एकेडमी औरंध, यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल शंकर मिल, सिटी जूनियर हाईस्कूल देवी रोड, प्रयाग पब्लिक स्कूल करहल, जीनियस पब्लिक जूनियर हाईस्कूल भीमनगर कुरावली, रामा एजुकेशनल एकेडमी, काजी एसएम पब्लिक स्कूल भोगांव, पैरामाउंट इंटरनेशनल एकेडमी बेवर, काजी समी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एमकेएस एजुकेशनल, स्वराज देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सेंट वीपीएस करहल, सेंट एचएजी मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल आदि शामिल हैं।


सभी प्रधानाचार्य और संचालक अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जनरेट कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में उन्हें तीन नोटिस जारी कर उनके विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण कर ली जाएगी।
दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed