फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not even half the children passed the entrance exam

Agra News: प्रवेश परीक्षा में आधे बच्चे भी नहीं हुए पास

Sat, 01 Jun 2024 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Not even half the children passed the entrance exam
कासगंज। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में जिले के आधे बच्चे भी पास नहीं हुए हैं। इससे जिले के लिए निर्धारित सीटें खाली रह जाएंगी। परीक्षाफल घोषित होने के बाद अलीगढ़ में संचालित विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।अटल आवासीय योजना के तहत जिले के लिए कक्षा छह में 81 सीटें तथा कक्षा नौ में 32 सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। श्रमिक परिवार के लिए संचालित इस योजना के तहत कक्षा छह से 68 बच्चों ने अपने आवेदन किए, जिसमें से 65 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 23 बच्चे ही अपनी परीक्षा पास कर सके। इसी तरह से कक्षा नौ के लिए निर्धारित सीटों के सापेक्ष 30 बच्चों ने अपने आवेदन किए। इन सभी बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 19 बच्चे पास हो सके हैं। पहले तो जिले में निर्धारित संख्या में बच्चों के आवेदन ही नहीं हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के पास होने का प्रतिशत भी अच्छा नहीं रहा। सहायक श्रम आयुक्त विद्या प्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों के प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed