फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Non-infected patients also continue to die in the district

जिले में गैर संक्रमित मरीजों की भी लगातार हो रही मौतें

Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Non-infected patients also continue to die in the district
मैनपुरी। सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों में संक्रमण से जिला अस्पताल में दस लोगों की मौत हो गई। तीन मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया। जिले गैर संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोलाबाजार निवासी 88 वर्षीय तोताराम को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ज्योंती तिराहा निवासी 47 वर्षीय ब्रजेश कुमार को फेफड़ों में संक्रमण के कारण बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस लाइन निवासी राजेश्वर दीक्षित की 65 वर्षीय पत्नी आशा दीक्षित को सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजनों ने मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भोगांव के छाछा निवासी 80 वर्षीय बालिष्टर सिंह को हृदयघात होने पर बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कुरावली के गांव अलूपुरा निवासी 70 वर्षीय मौजीराम को फेफड़ों में संक्रमण के चलते बुधवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंछना निवासी 55 वर्षीय कमलेश कुमारी और शहर के मोहल्ला अग्रवाल निवासी 65 वर्षीय ज्ञानवती को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह भर्ती कराया गया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दन्नाहार के खिरिया निवासी 85 वर्षीय जनक सिंह, कुरावली के बेलाहार निवासी 40 वर्षीय ममता राठौर और शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी 34 वर्षीय अभिकांत मिश्रा को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हुई है। इन सभी मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। अधिकतर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें हर संभव उपचार और ऑक्सीजन दी गई लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
डॉ. अशोक कुमार प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed