{"_id":"60d61f818ebc3e2cfc309803","slug":"nomination-of-district-panchayat-president-today-the-police-will-be-strictly-guarded-agra-news-agr497196125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन आज,पुलिस का होगा सख्त पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन आज,पुलिस का होगा सख्त पहरा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन आज (शनिवार) को डीएम न्यायालय कक्ष में दाखिल होंगे। सपा से रुचि यादव एवं भाजपा की ओर से हर्षिता सिंह अपने नामांकन दाखिल करने राजनीतिक दिग्गजों के साथ पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने नामांकन के दौरान जिला मुख्यालय पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 26 जून को दोपहर 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक डीएम न्यायालय कक्ष में दाखिल होंगे। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को 11 से तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। यदि जरूरत पड़ी तो फिर तीन जुलाई को 11 से तीन बजे तक मतदान जिला मुख्यालय डीएम न्यायालय कक्ष में सख्त व्यवस्थाओं को बीच कराया जाएगा। उसी दिन तीन बजे के बाद मतगणना होगी। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया है। जिला मुख्यालय पर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, सीओ शिकोहाबाद राजवीर सिंह के अलावा एसपी सिटी एवं एसपी देहात भी मौजूद रहेंगे।
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान दो सीओ, दो एसडीएम के अलावा तीन थाना प्रभारी निरीक्षक तैनात रहेंगे। इसके साथ 12 उप निरीक्षक,24 हेड कांस्टेबिल, 70 कांस्टेबिल, एक प्लाटून पीएसी के साथ महिला उप निरीक्षक एवं सिपाहियों को तैनात किया है।
विज्ञापन
होगी वीडियोग्राफी, कोरोना कर्फ्यू न लाएं भीड़
जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोविड गाइडलाइन का पालन सभी को करना होगा। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते साप्ताहिक कर्फ्यू एवं जिले में धारा 144 लागू होने के कारण कोई प्रत्याशी अपने साथ भीड़ लाकर गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं करें।
दो प्रत्याशियों ने खरीदे नौ नामांकन सैट
फिरोजाबाद। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हर्षिता सिंह ने नामांकन के चार सैट एवं रुचि यादव ने नामांकन के पांच सैट खरीदे हैं। इस प्रकार कुल नौ नामांकन सैट की बिक्री हुई है।
नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे प्रो. रामगोपाल यादव
फिरोजाबाद। सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल उर्फ डीपी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी रुचि यादव पुत्रवधू विजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार 26 जून को सुबह नौ बजे पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।