{"_id":"6afa18f6ced5c23b8b0a7722","slug":"no-trace-found-of-man-who-went-missing-from-his-in-laws-home-three-months-ago-sog-also-empty-handed-agra-news-c-421-1-sagr1010-21502-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ससुराल से लापता युवक का तीन माह बाद भी नहीं लगा सुराग, एसओजी भी खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ससुराल से लापता युवक का तीन माह बाद भी नहीं लगा सुराग, एसओजी भी खाली हाथ
Mon, 16 Nov 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बरहन। रक्षाबंधन पर पत्नी को लेने फिरोजाबाद के दबरई स्थित अपनी ससुराल गए बरहन निवासी 22 वर्षीय पुष्पेंद्र के लापता होने के 3 माह बाद भी पुलिस और एसओजी के हाथ खाली हैं। अशोक नगर निवासी पीड़ित पिता प्रवीण कुमार के अनुसार पुष्पेंद्र 28 अगस्त 2026 को थाना मटसेना के गांव दबरई गया था और 29 अगस्त की रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच ससुराल से संदिग्ध हालात में लापता हो गया, जबकि उसके कपड़े, जूते, हेलमेट और बाइक आज भी वहीं मौजूद हैं।
मटसेना थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के माध्यम से एसएसपी फिरोजाबाद से गुहार लगाई, जिस पर जांच एसओजी को सौंपी गई थी। परिजनों का आरोप है कि लापता होने से पहले ससुराल में किसी से विवाद होने की बात सामने आने और जांच एसओजी को मिले एक पखवाड़े से अधिक समय बीतने के बाद भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर, फिरोजाबाद, ने बताया कि प्रकरण में थाना मटसेना में प्राथमिकी दर्ज है। लापता की तलाश की जा रही है।