फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No respite even during the final journey; rain halts the funeral.

Agra News: अंतिम यात्रा में भी नहीं मिली राहत, बारिश ने रोकी अंत्येष्टि

Fri, 04 Sep 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
No respite even during the final journey; rain halts the funeral.
बाह: रामपुर चन्द्रसैनी गांव में बारिश में अंत्ये​ष्टि को चिता पर तिरपाल तान कर खड़े लोग - फोटो : 1
बाह। यमुना नदी के किनारे पर बाह के रामपुर चंद्रसैनी गांव का अंत्येष्टि स्थल है। बृहस्पतिवार दोपहर बारिश के कारण अंतिम संस्कार करीब एक घंटे तक रुका रहा। ग्रामीण खुले आसमान के नीचे चिता पर तिरपाल ताने खड़े रहे, बारिश थमने के बाद अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन


रामपुर चंदरसेनी गांव में बीमारी के चलते बुधवार शाम ब्रह्मपाल सिंह भदौरिया का निधन हो गया था। परिजन एवं गांव के लोग बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे गांव से एक किमी दूर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय सचिव श्रवण सिंह भदौरिया, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र भदौरिया ने बताया जैसे ही चिता सजाई, बारिश होने लगी। खुले आसमान के नीचे ग्रामीण चिता पर तिरपाल ताने खड़े रहे। एक घंटे बाद बारिश थमी, तब अंतिम संस्कार हो सका। मुखाग्नि बेटे सनी ने दी। दोनों नेताओं ने एसडीएम बाह से रामपुर चन्द्रसैनी स्थित श्मशान घाट पर वर्षा से बचाव के लिए स्थायी टिनशेड, अंतिम संस्कार के लिए प्लेटफॉर्म बनाने, श्मशान घाट तक उचित रास्ते एवं प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन



पंचायत सचिव को लेखपाल से संपर्क कर अंत्येष्टि स्थल के लिए रामपुर चंद्रसैनी में जमीन चिन्हित कराने के निर्देश दिए हैं। जमीन चिन्हित होते ही अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को कार्य योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में परेशानी न उठानी पड़े। - नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed