फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No electricity in 205 council schools, schools opened in July

205 परिषदीय स्कूलों में बिजली नहीं, जुलाई में खोंले स्कूल

Sun, 12 Jun 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
No electricity in 205 council schools, schools opened in July
आगरा। परिषदीय विद्यालय 16 जून से खुलने जा रहे हैं। शिक्षकों के साथ विद्यार्थी भी पहुंचेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक परेशान हैं। जिले के 205 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन और पंखे नहीं हैं। विद्यार्थियों के बीमार पड़ने का डर है। शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाने और एक जुलाई से विद्यालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि जिले में 1625 प्राथमिक विद्यालय (कक्षा एक से पांच तक), 432 उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा छह से आठ तक) और 434 कंपोजिट विद्यालय (कक्षा एक से आठ तक) हैं। कुल 2491 परिषदीय विद्यालयों में से 2286 में बिजली का कनेक्शन है। इस भीषण गर्मी में पंखे के नीचे भी बैठना मुश्किल है। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। ऐसे में विद्यालय खोलने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 16 जून से विद्यालयों का संचालन न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

यूटा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में 30 जून तक अवकाश बढ़ाया जाना चाहिए। 16 से 30 जून तक भीषण गर्मी होती है और लू चलती है, विद्यार्थियों के लिए यह घातक होती है। विद्यालयों में बिजली व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक हफ्ते के अंदर खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की बैठक बुलाई जाएगी। परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेेक्शन कराने के संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभाग के माध्यम से स्कूलों में बिजली कनेक्शन कराना सुनिश्चित किया जाएगा।’ - महेश चंद्र, एडी बेसिक व बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed