फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Niruddh Bhai had hatched a conspiracy to kill Sevakram in jail

जेल में निरुद्ध भाई ने ही रची थी सेवकराम की हत्या की साजिश

Tue, 30 Mar 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Niruddh Bhai had hatched a conspiracy to kill Sevakram in jail
30एमएनपी-33-भोगांव पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : MAINPURI
भोगांव। गांव गैंती निवासी सेवकराम की हत्या पुरानी रंजिश के चलते नहीं हुई थी। हत्या की साजिश जेल में निरुद्ध भाई ने चचेरे भाई के साथ मिलकर रची थी। आरोपी विपक्षी को हत्या के मामले में फंसाकर समझौते का दबाव बनाना चाहते थे। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई अजय को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि वर्ष 2020 में गांव निवासी सिपाही राधाकृष्ण यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में कश्मीर सिंह यादव सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। हत्या के बाद से सभी आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। इस दौरान वादी पक्ष पर लगातार समझौता का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने बताया कि जेल में निरुद्ध कश्मीर सिंह ने कुछ दिनों पूर्व अपने चचेरे भाई अजय यादव के साथ मिलकर भाई सेवकराम की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत 17 मार्च को सेवकराम भाई से मिलने दीवानी आया तो अजय उसे अपने साथ ले गया और रात के समय रुई के पास ऊसर में गोली मारकर हत्या कर घर चला गया। सीओ ने बताया कि जेल से हत्या की साजिश रचने वाले कश्मीर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विगत 19 मार्च को गांव रुई के पास ऊसर में गांव गैंती निवासी सेवकराम (69) का शव पड़ा मिला था। उनके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के मामले में सेवकराम के भाई की बहू विनीता ने गांव के विपक्षी गौरव, सौरभ, महाराम सिंह, रामदास , विकास उर्फ संटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

----------------
सीसीटीवी फुटेज बनी मददगार
सीओ ने बताया कि मामले की गहराई से जांच करने पर नामजदगी झूठी लग रही थी। इस पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में 17 मार्च से 19 मार्च के बीच के फुटेज देखे। इस फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी अजय तक पहुंची। सख्ती से पूछताछ में अजय ने हत्या करने का जुर्म कबूल किया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। अजय का बेटा भी राधाकृष्ण हत्याकांड में जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed