फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine people injured while condition of four is critical in head on collision between Bolero and Canter in Etah

Etah: बोलेरो और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत, विद्युत निगम के सात कर्मियों सहित नौ घायल; चार किए गए रेफर

Tue, 06 Feb 2024 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 05:25 PM IST
सार

एटा में बोलेरो और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में विद्युत निगम के सात कर्मियों सहित नौ लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें आगरा के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Nine people injured while condition of four is critical in head on collision between Bolero and Canter in Etah
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे बोलेरो और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आगरा के सात लोग और एक दंपती घायल हो गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर दंपती और दो अन्य को रेफर किया गया है। हादसा जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सर्रा भट्टा के पास हुआ।

विज्ञापन


घायलों में दीनदयाल, महावीर सिंह, सतीश चंद्र, उत्तम सिंह, शीतल सिंह, दाऊजी और मुकेश शामिल हैं। ये सभी लोग आगरा जिले के बसई जगनेर थाना क्षेत्र के कुकरसा गांव के रहने वाले हैं। घायल मुकेश कुमार ने बताया कि दाऊजी बोलेरो चला रहे थे। सर्रा गांव के पास सामने से कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। कार सवार सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

शाहजहांपुर जा रहे थे

बताया कि सभी लोग विद्युत निगम में काम करते हैं। वह शाहजहांपुर में बिजली का काम चल रहा है। सभी लोग वहीं जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। वहीं कैंटर सवार सौरभ कुमार और इनकी पत्नी दीपा देवी भी घायल हो गए। यह राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ककोड़ा के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार की हालत नाजुक, रेफर

सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल दंपती और दीनदयाल व महावीर को आगरा के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सुबह कोहरा होने की वजह से हादसा होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed