पति को सोता छोड़ गई थी नई नवेली दुल्हन: सात दिन बाद पहुंची थाने, वापस आने की बताई ऐसी वजह; पुलिसकर्मी भी चौंके
पति को सोता छोड़ आधी रात को गायब हुई नवविवाहिता अचानक ही थाने पहुंची तो पुलिस उसे देखकर हैरान रह गई। पुलिस को उसने अपने गायब होकर वापस आने की ऐसी वजह बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी के दो माह बाद ही नई नवेली दुल्हन आधी रात को पति को अकेला सोता छोड़कर गायब हो गई थी। सुबह जब पति को वो कहीं नहीं दिखी तो उसके होश उड़ गए। पति के साथ परिवार के अन्य लोग थाने पहुंचे और मामले से पुलिस के अवगत कराया। पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही थी, उसी बीच विवाहिता खुद ही थाने पहुंची, तो पुलिस हैरान रह गई। मामले में पति ने उसके प्रेमी व परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें - UP: फिरोजाबाद में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या, हाथों में कील ठोंकी, निकाल लीं आंखें; बर्बरता देख कांप गए लोग
31 मार्च को हुई थी शादी
औरैया के थाना फंफूद अंतर्गत एक गांव निवासी हाल निवासी टूंडला के एक युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। 31 मई की मध्यरात्रि डेढ़ बजे करीब पति को सोता छोड़कर उसकी पत्नी घर का दरवाजा खोलकर गायब हो गई थी। वह घर से साढ़े तीन लाख की नकदी और छह लाख रुपए के आभूषण साथ ले गई थी।
ये भी पढ़ें - कैसे रची गई अंजलि की हत्या की साजिश: 12वीं पास के जाल में फंसी बेटी भी बनी एक कड़ी; जानें पूरा घटनाक्रम
मायके से मिली ये जानकारी
मायके से जानकारी करने पर पता चला था कि वह अजय कुमार निवासी अहमद नगर थाना सिविल लाइंस रामपुर के साथ गई है। मामले में नवविवाहित के पति ने अजय कुमार निवासी अहमद नगर थाना सिविल लाइन, रामपुर व उसके माता-पिता, भाई-बहन के विरुद्ध थाना टूंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस नवविवाहिता व उसके प्रेमी की तलाश कर रही थी।
ये भी पढ़ें - घिनौनी हरकत: सनकी पति ने अपार्टमेंट में चिपका दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर, गैर मर्द के साथ...
वापस आने की बताई ये वजह
इसी बीच शुक्रवार दोपहर 12 बजे नवविवाहिता टूंडला कोतवाली पहुंच गई। विवाहिता को देख पुलिस हैरान रह गई। उससे पूछा गया तो बताया कि प्रेमी और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी जब हुई तो वो डर गई। प्रेमी भी उसका साथ देने के लिए तैयार नहीं था। जेल जाने के डर से घर वापस लौटने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: बेटी के 12वीं पास दोस्त ने बनाया हत्या का ऐसा प्लान, पुलिस भी चकराई; जंगल में मिली थी लाश
कोर्ट में होंगे बयान
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रेमी के साथ गई नवविवाहिता स्वयं कोतवाली पहुंची है। कोर्ट में उसके बयान कराने के बाद कोर्ट जहां के लिए आदेश करेगा, उसे सुपुर्दगी में दिया जाएगा।