{"_id":"64842193dcdd3bce6109dde6","slug":"15-year-old-girl-murdered-in-firozabad-nails-hammered-eyes-gouged-out-people-were-shocked-to-see-vandalism-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या, हाथों में कील ठोंकी, निकाल लीं आंखें; बर्बरता देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या, हाथों में कील ठोंकी, निकाल लीं आंखें; बर्बरता देख कांप गए लोग
Sat, 10 Jun 2023 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:39 PM IST
सार
किशोरी शुक्रवार दोपहर से लापता थी। उसका शव चरी के खेत में मिला। परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बेटी की लाश को देख परिजनों के पैर कांप गए।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। टूंडला में एक किशोरी का शव मिला है। बताया गया है वो शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। चरी के खेत में जब लाश पड़ी देखी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। शव अर्धनग्न हालात में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार से थी लापता
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10वीं की छात्रा शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले समझा गांव में ही किसी के घर होगी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे। सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा।ये भी पढ़ें - घिनौनी हरकत: सनकी पति ने अपार्टमेंट में चिपका दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर, गैर मर्द के साथ...
विज्ञापन
मुंह में ठूंसा कपड़ा
उसने परिजनों को खेत में किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी निकाल ली गईं।ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: बेटी के 12वीं पास दोस्त ने बनाया हत्या का ऐसा प्लान, पुलिस भी चकराई; जंगल में मिली थी लाश