फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   How conspiracy to kill Anjali daughter trapped in trap of 12th pass also became a link Know complete incident

कैसे रची गई अंजलि की हत्या की साजिश: 12वीं पास के जाल में फंसी बेटी भी बनी एक कड़ी; जानें पूरा घटनाक्रम

Sat, 10 Jun 2023 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 11:52 AM IST
सार

कारोबारी की पत्नी अंजलि की हत्या का प्लान 12वीं पास युवक ने शातिराना तरीके से बनाया। हत्या करने से पहले आरोपी ने खुद को बचाने का पूरा प्लान बनाया था। 
 

विज्ञापन
How conspiracy to kill Anjali daughter trapped in trap of 12th pass also became a link Know complete incident
12वीं पास कातिल और मृतका अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। नाबालिग बेटी का दोस्त भले ही 12वीं पास है, लेकिन उसने कारोबारी की पत्नी को मारने के लिए शातिराना प्लान बनाया था।  पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह तीन दिन पहले केदारनाथ दर्शन करने जाने की कहकर घर से निकल गया था। वह जिस व्हाट्सएप नंबर से चैट कर रहा था वह अंजलि की बेटी का था। उसकी नंबर से लोकेशन भेज कर अंजलि को जंगल में बुलाया था। अंजलि को लगा कि उसकी बेटी भी प्रखर के साथ जंगल में है। इसीलिए वह चली गई। वहां प्रखर ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अंजलि हत्याकांड: बेटी के 12वीं पास दोस्त ने बनाया हत्या का ऐसा प्लान, पुलिस भी चकराई; जंगल में मिली थी लाश

विज्ञापन

ये था पूरा घटनाक्रम 

- प्रखर ने कारोबारी की बेटी से कहा था कि वो बुधवार को 12 बजे घर से निकल जाए। वह एक दोस्त को कार से भेज रहा है। वह उसके साथ कार में बैठकर आ जाए। दोस्त उसके घर पर एक चिट्ठी डाल आएगा, जिससे परिजन को पता चल जाएगा।
- प्रखर ने दोपहर 12 बजे अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। कारोबारी की बेटी का व्हाट्सएप एक्सेस ले लिया। इंटरनेट का प्रयोग वाईफाई से कर रहा था।

ये भी पढ़ें -  घिनौनी हरकत: सनकी पति ने अपार्टमेंट में चिपका दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर, गैर मर्द के साथ...
 

- कारोबारी की बेटी ने उसे व्हाट्सएप का ओटीपी बताया था। प्रखर ने उससे बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर काॅल कर रहा था।
- छात्रा से कहा था कि वो उसकी मां को बुलाएगा, उनसे बात करेगा कि उनके बीच में रोड़ा नहीं बनें। वो दोनों साथ रहना चाहते हैं, इसलिए छात्रा तैयार हो गई थी।

ये भी पढ़ें - Agra: श्मशान घाट पर ऐसे हाल में मिली मजदूर की लाश, ग्रामीणों में फैली दहशत
विज्ञापन

- कारोबारी की पत्नी के मोबाइल पर बेटी के व्हाट्सएप नंबर से चैट की और गांव ककरैठा के जंगल की लोकेशन भेजी थी। उन्हें लगा कि बेटी लोकेशन भेज रही है। इस पर वो कार से निकल गईं। उन्होंने रास्ते में पति को बुला लिया।
- उदित पत्नी अंजलि के साथ वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। पुलिस का अनुमान है कि प्रखर जंगल में मौजूद था। वह छात्रा की मां के साथ पिता को देखकर बौखला गया।

ये भी पढ़ें -   'साहब मैं जिंदा हूं...पति के साथ सुरक्षित हूं': पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची युवती, बोली- घरवालों से खतरा

- प्रखर ने कारोबारी की बेटी को इंस्टाग्राम पर कॉल किया। कहा कि वो पिता को काॅल करे। कहे कि वह हाईवे पर है। मां को छोड़कर अकेले आ जाएं। उसने ऐसा ही किया। उदित पत्नी को छोड़कर चले गए।
- दोबारा बेटी से काॅल कराकर पिता से कहलवाया कि वो घर पहुंच गई है। इसकी पुष्टि के लिए बेटी ने अपनी दादी से पिता की बात करा दी। इस पर वो वापस पत्नी को लेने के लिए पहुंचे, लेकिन अंजलि नहीं मिली।

ये भी  पढ़ें -  दुष्कर्मी का साथ दे रही पुलिस: शादी से पहले युवती से की दरंदिगी, पति के पास भेजा वीडियो; दरोगा दे रहा ये धमकी

- प्रखर अंजलि को जंगल में ले गया। उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को वनखंडी महादेव मंदिर से दूर ले गया।
-  यमुना के रास्ते पर बने नाले में फेंकने की कोशिश की। मगर, वो सफल नहीं हुआ और भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed