फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New rules for parking CCTV will be installed dress code will be issued for contract workers

UP: पार्किंगों के लिए नए नियम...सीसीटीवी लेगेंगे, ठेकाकर्मियों के लिए जारी होगा ड्रेस कोड

Wed, 09 Jul 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 08:54 AM IST
सार

पार्किंग में गुंडागर्दी रोकने के लिए नगर निगम ने नए आदेश जारी किए हैं। अब पार्किंग में सीसीटीवी लगेंगे। इसके साथ ही ठेकाकर्मियों के लिए ड्रेस कोड जारी होगा। 
 

विज्ञापन
New rules for parking CCTV will be installed dress code will be issued for contract workers
संजय प्लेस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस पार्किंग विवाद के बाद नगर निगम ने मंगलवार को शहरभर के पार्किंगों के लिए नए नियम लागू किए हैं। सात दिन में पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। पार्किंग कर्मियों का पुलिस सत्यापन होगा। ड्रेस कोड, पहचान पत्र से लेकर ठेकेदार को पार्किंग में रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी।
विज्ञापन


नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने संजय प्लेस की 36 पार्किंगों पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा रखी है। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में पार्किंग ठेकेदारों की बैठक हुई। जहां उन्हें चेतावनी दी गई कि सात दिन की तय समय सीमा के भीतर यदि मानकों का पालन नहीं किया गया, तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। नगर निगम की पार्किंगों पर आए दिन विवाद हो रहे हैं। अवैध वसूली और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। इन्हें लेकर पहले ही संजय प्लेस की सभी 36 पार्किंग को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जा चुका है। अब शहर के अन्य सभी पार्किंग स्थलों के लिए मानक तय किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ससुर की घिनौनी करतूत: बेडरूम में खुफिया कैमरा, पति ने भी रख दी ऐसी शर्त...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ये हैं नए पार्किंग मानक
- ठेकेदार को कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन करना होगा।
- पार्किंग कर्मियों के लिए ड्रेस कोड और पहचान पत्र अनिवार्य।
- हर पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।
- सभी सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट सिटी के कंट्रोल सेंटर से जुड़ेंगे।
- पार्किंग स्थलों पर साइन बोर्ड, पार्किंग रेट, समय अंकित होगा।
- हेल्पलाइन नंबर 1533 और 8272854914 अंकित करना होगा।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: बरसात को लेकर नया अपडेट...आज से अगले दो दिन बारिश, रुला रही गर्मी से मिलेगी राहत


 

यहां संचालित हो रही हैं पार्किंग
नगर निगम की अधिकृत पार्किंग शहर में सेंट जोंस चौराहा, खेरिया मोड़, सेवला जाट, एमजी रोड, भोगीपुरा, हरि पर्वत चौराहा, सांई की तकिया, सूर सदन तिराहा, ईदगाह चौराहा, नालबंद, प्रतापपुर चौराहा, राजा मंडी, सदर भट्टी, रामनगर की पुलिया, शिल्पग्राम, धांधूपुरा तिराहा, शमशाबाद रोड सौ फुटा तिराहा, देहली गेट चौराहा और बसई मंडी तिराहा पर संचालित हो रही हैं।

ये भी पढ़ें -   UP:  लड़कियों की रेट लिस्ट और 40 देश...छांगुर के घिनौने कृत्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- सतर्क रहें


 

सुरक्षित होंगी पार्किंग
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शहर में पार्किंग व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए मानकों का सख्ती से पालन जरूरी है। हर ठेकेदार को एक सप्ताह में सभी नियमों का पालन करना होगा। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed