फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband cruelty while sleeping at night father-in-law also heinous sin wife pain after 8 months of marriage

ससुर की घिनौनी करतूत: बेडरूम में खुफिया कैमरा, पति ने भी रख दी ऐसी शर्त...जीते जी मर गई वो

Wed, 09 Jul 2025 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 11:39 AM IST
सार

शादी के आठ महीने बाद ही पति और ससुर का इतना घिनौना चेहरा उसके सामने आया कि वो रो पड़ी। पीड़िता का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। इतना ही नहीं ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Husband cruelty while sleeping at night father-in-law also heinous sin wife pain after 8 months of marriage
विवाहिता सांकेतिक फोटो - फोटो : एआई

विस्तार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र के एक परिवार में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया गया। पति ने विवाहिता पर अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। ससुर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब पीड़िता ने अपने पति से की तो उसने गला दबाने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: प्रशासन को जगाने के लिए जल समाधि, समाजसेवी पानी में उतरी...तो मचा हड़कंप; सात घंटे में हुआ समाधान
विज्ञापन



 

2024 में हुई थी शादी
पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2024 में की थी। शादी में 1.50 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसमें सोने के जेवरात, 40 लाख रुपये, गाड़ी और फर्नीचर भी दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज में दो करोड़ रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

 

पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य
आरोप है कि पति ने डंडे से बेरहमी से पीटा। अप्राकृतिक कृत्य किया। उसने कमरे में एक कैमरा लगा रखा था, जिससे वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इसकी जानकारी सास-ससुर को दी तो वह भी धमकाने लगे।

ये भी पढ़ें -   UP: प्रेमी के पास से लाैटी पत्नी..ससुरालीजनों को दिया भरोसा, रात में किया ऐसा कांड; इस हाल में मिले पति और सास
 
विज्ञापन

ससुर ने किया दुष्कर्म
आरोप है कि एक दिन पति उसे एक घर में ले गया, जहां पहले से माैजूद युवक के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवक ने भी उसे धमकी दी। वह किसी तरह घर पहुंची तो ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने पति से शिकायत की तो उसने गला दबाने का प्रयास किया। अगले दिन वह किसी तरह मायके आ गई। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed