फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nephew shot himself after clash with mama in etah up crime news

UP: मामा ने कही ऐसी बात जो चुभ गई, आहत भांजे ने कनपटी पर तमंचा रखकर मारी गोली; घर में मचा कोहराम

Mon, 28 Aug 2023 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 09:12 AM IST
सार

चाचा की ससुराल गए युवक की मामा से कहासुनी हो गई। वो एक वर्षीय चचेरी बहन को लेने के लिए गया था। विवाद होने के बाद घर वापस आ गया, जहां फिर से फोन  पर विवाद हुआ। इसी से आहत युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। 
 

विज्ञापन
nephew shot himself after clash with mama in etah up crime news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले थाना जैथरा क्षेत्र के गांव में रविवार की सुबह करीब 10 बजे युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई और सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। युवक एक साल की चचेरी बहन को लेने के लिए गया था, लेकिन मामा के मना करने से आहत हो गया और जान दे दी।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव उदयपुरा निवासी हिमांशू शर्मा (25) ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पिता कमलेश शर्मा ने बताया कि छोटे भाई अवधेश की पत्नी उपासना एक साल की बेटी राधिका के साथ अपने मायके पहरा थाना राजा का रामपुर करीब 15 दिन पहले चली गई थी। भाई के साथ बेटा भी नोएडा में रहकर एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। इसके कारण उसका बच्ची से काफी लगाव हो गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर हुआ विवाद 

बताया कि शुक्रवार को नोएडा से बेटा आया और शनिवार को अपने दोस्त अमित दीक्षित के साथ चचेरी बहन को लेने के लिए गांव पहरा गया था। यहां पर मामा आनंद उर्फ नंदू ने भेजने से मना कर दिया और काफी बुरा भला कहा था। इसके बाद सुबह आया तो फोन पर भी कहासुनी हुई थी। इसके कारण तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। तमंचा-कारतूस मौके से बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।


ये भी पढ़ें - UP: मोबाइल में हुआ ब्लास्ट और फिर लग गई आग, बालक का हाथ झुलसा; परिवारीजन बोले- खतरनाक है ये फोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed