{"_id":"64e97b44e8c65fb15000f119","slug":"mobile-phone-blasts-then-fire-child-hand-scorched-in-kaganj-up-news-2023-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल में हुआ ब्लास्ट और फिर लग गई आग, बालक का हाथ झुलसा; परिवारीजन बोले- खतरनाक है ये फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल में हुआ ब्लास्ट और फिर लग गई आग, बालक का हाथ झुलसा; परिवारीजन बोले- खतरनाक है ये फोन
Sun, 27 Aug 2023 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Aug 2023 04:08 PM IST
सार
मोबाइल को चार महीने पहले ही खरीदा गया था, जो घर में टेबल पर रखा था उसी समय मोबाइल में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। इस हादसे में आठ वर्षीय बालक का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन
इसी मोबाइल में हुआ ब्लास्ट और बालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा में मोबाइल के फटने की घटना सामने आई है। हादसा उस समय हुआ जब मोबाइल घर में टेबल पर रखा हुआ था। पास में ही आठ वर्षीय बालक बैठा था। मोबाइल में ब्लास्ट हुआ और फिर आग लग गई। बालक ने मोबाइल को दूर फेंका, जिससे उसका हाथ झुलस गया। परिवार के लोग बालक को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर गए। गनीमत रही है कि बच्चा थोड़ी दूरी पर था, जिससे वो सही सलामत है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
गंजडुंडवारा के सहावर रोड चुंगी निवासी फैज खान ने बताया कि 15 अप्रैल 2023 को उन्होंने वन प्लस कंपनी का मोबाइल खरीदा था। इस मोबाइल का नाम नोर्ड- टू है। इस मोबाइल की कीमत उस समय 29 हजार 500 रूपये थी। मोबाइलपटियाली तिराहे के समीप लवली मोबाइल सेंटर से खरीदा था।ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे हुआ हादसा
फैज खान ने बताया ने बताया कि ये मोबाइल घर में टेबल पर रखा हुआ था। वहीं उनके मिलने वाले वसीम उर्फ दिन्नी का आठ वर्षीय बालक रफत खेल रहा था। उसी समय मोबाइल तेज धमाके के साथ फट गया और उसमें आग लग गई।ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम